Move to Jagran APP

Latest Trend: शादियों के सीजन में दूल्‍हा-दुल्‍हन के हाथों को सजाएगी ये मेहंदी Agra News

पांच से 20 हजार रुपये तक में लगती है मेहंदी। आकृतियों के डिजाइन को पसंद कर रहीं दुल्हन। मंडाला और अरेबिक भी हैं लड़कियों की पसंद।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 05 Nov 2019 09:50 AM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 09:50 AM (IST)
Latest Trend: शादियों के सीजन में दूल्‍हा-दुल्‍हन के हाथों को सजाएगी ये मेहंदी Agra News
Latest Trend: शादियों के सीजन में दूल्‍हा-दुल्‍हन के हाथों को सजाएगी ये मेहंदी Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। हाथों में अपने सजना के नाम की मेहंदी रचाना अब प्रोफेशनल हो गया है। अब मोर पंख या झाड़ू की सींक से मेहंदी रचाने वाली दुल्हनें नहीं हैं। आज की दुल्हन प्रोफेशनल मेहंदी आर्टिस्ट बुलाती हैं। अब घरों में बहनें या सहेलियां मेहंदी नहीं लगातीं, बल्कि पूरी टीम आती है जो हाथों में मेहंदी के डिजाइन लगाती है। हरी मेहंदी की जगह अब आयुर्वेदिक मेहंदी लगाई जाती है।

loksabha election banner

फूल पत्तियां नहीं आकृतियां हैं पसंद

पहले घर की महिलाएं ही दुल्हन के हाथ में फूल-पत्ती के डिजाइन बना देती थीं, लेकिन अब समय बदला है। अब दुल्हनें अपने हाथों में आकृतियां बनवाने लगी हैं। इनमें दुल्हा-दुल्हन की आकृति, डोली, मंडप, पूरी बारात आदि आकृतियों को पसंद किया जा रहा है। राजा-रानी की आकृति भी दुल्हनें अपने हाथों में बनवा रही हैं।

दुल्हन की सहेलियों की पसंद मंडाला डिजाइन

दुल्हन के साथ-साथ घर में बहनें, सहेलियां और अन्य महिलाएं भी मेहंदी लगवाती हैं। दुल्हन के हाथों में जहां आकृतियां बनाई जाती हैं, वहीं सहेलियों और बहनों के हाथों में मंडाला और अरेबिक डिजाइन पसंद किए जा रहे हैं। कुछ महिलाओं को पारंपरिक मेहंदी के डिजायन ही पसंद आते हैं।

आयुर्वेदिक मेहंदी की डिमांड ज्यादा

मेहंदी में मिलाए जाने वाले केमिकल त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। पिछले कुछ सालों में ऐसे कई केसेज सामने आए हैं, जिनमें मेहंदी के कारण हाथों में एलर्जी हुई या छाले पड़ गए हैं। इसलिए दुल्हनें अब आयुर्वेदिक मेहंदी की डिमांड कर रही हैं, जिससे उनकी त्वचा को कोई नुकसान ना पहुंचे। कई दुल्हनें मेहंदी ऑयल नहीं लगवाती हैं।

मेहंदी के रेट काफी ज्यादा

दुल्हनें जितना पैसा अपने मेकअप पर खर्च कर रही हैं, लगभग उतना ही अपनी मेहंदी पर भी खर्च कर रही हैं। विशाल मेहंदी आर्ट के मेहंदी आर्टिस्ट विशाल नायक बताते हैं कि पांच हजार से बीस हजार तक की मेहंदी दुल्हनें लगवा रही हैं। जितनी बारीक मेहंदी का काम होता है, उतनी ही फीस तय की जाती है। मेहंदी के डिजाइन भी रेट बढ़ाते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.