Land Mafia of Agra: ध्यान से पढ़ लें ये 23 नाम, इन पर लगी है जमीन बेचने पर रोक, ये है लिस्ट
Land Mafia of Agra डीएम ने सभी एसडीएम और निबंधन विभाग को जारी किए आदेश। सबसे अधिक नाथ के बाग प्रकरण में घोषित हुए भू माफिया।
आगरा, जागरण संवाददाता। जिला प्रशासन ने 23 भू माफिया पर बड़ी कार्रवाई की है। भू माफिया और उनके स्वजन (पत्नी, बच्चे) जमीन नहीं बेच सकेंगे। न ही किसी को पॉवर ऑफ अटर्नी कर सकेंगे।
डीएम प्रभु एन सिंह ने सभी एसडीएम और निबंधन विभाग के अफसरों को आदेश जारी किए हैं। दस उप निबंधक कार्यालयों में सूची रहेगी। सबसे अधिक भू माफिया तहसील सदर में हैं। जबकि सबसे अधिक भू माफिया नाथ का बाग प्रकरण में घोषित हुए हैं। इनकी संख्या 10 है। वहीं सभी तहसीलों में भू माफिया की जमीन की तलाश होगी।
ये हैं बड़े मामले
बाग उजाड़, बसा दी कॉलोनी : जगदीशपुरा थाना में नाथ का बाग आता है। यहां प्राचीन उदयनाथ महाराज का मंदिर और बगीचा था। इसका कुल क्षेत्रफल छह बीघा था। नाथ के बाग पर बिल्डरों की निगाह पड़ गई। बिल्डरों ने फर्जी दस्तावेज तैयार किए और जमीन को बेचना शुरू कर दिया। बाग उजाड़ कॉलोनी बस गई। इसकी शिकायत सेवानिवृत्त इंजीनियर आरपी शर्मा ने तत्कालीन एसएसपी अमित पाठक से की थी। तत्कालीन डीएम एनजी रवि कुमार के आदेश पर संयुक्त कमेटी बनी जिसकी जांच में पूरा फर्जीवाड़ा खुलकर सामने आ गया।
चक हफ्तम की जमीन पर कब्जा : गाटा संख्या 414, 416, 418 प्राइवेट भूमि है। यह जमीन स्व. रघुनाथ सिंह के नाम थी। रघुनाथ के वारिस बृजेश हैं। इस जमीन पर लगातार कब्जे का प्रयास गिर्राज सिंह सहित अन्य लोगों ने किया। यहां तक लोगों को उकसाया भी गया। जिस पर शंभू नगर के तीन लोगों को भू माफिया घोषित किया गया।
चस्पा होगी सूची
तहसीलों में भू माफिया की सूची भी चस्पा की जाएगी।
ये हैं भू माफिया
- गिर्राज सिंह, शंभू नगर
- श्याम बाबू, शंभू नगर
- भजन लाल, शंभू नगर
- बनवारी लाल, ककरैठा
- चेतन जादौन, राशि नगर
- वीरेश कुमार यादव, आवास विकास सेक्टर 11
- भूपेंद्र जादौन, रामजीधाम सिकंदरा
- सोनू यादव, नगला मोहन लाल
- शैलेंद्र अग्रवाल, निर्भय नगर
- भगवान सिंह, फूलबाग सदर
- दीपू कुमार, ट्रांस यमुना
- मोनू यादव, नगला मोहन लाल
- बनवारी लाल वर्मा, रहनकलां
- निहाल सिंह, गढ़ी भदौरिया
- रवि बंसल, केदार नगर
- नरेंद्र कुमार शर्मा, किशोरपुरा
- हरपाल सिंह, शाहगंज
- मनोज कुमार, भोगीपुरा
- सत्य प्रकाश शर्मा, किशोरपुरा
- सुरेश चंद्र शर्मा नाथ का बाग
- राजकुमार शर्मा, नाथ का बाग
- रामबाबू, नाथ का बाग
- रामकुमार, जोगीपाड़ा
जिले में अब तक 23 भू माफिया घोषित हो चुके हैं। इनके जमीन बेचने पर रोक लगा दी गई है। इसके दायरे में पत्नी, बच्चे भी आएंगे।
प्रभु एन सिंह, डीएम