विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आगरा में 'कुमकुम भाग्य' फेम गरिमा अरोड़ा करेंगी अपनी वेब सीरीज अवध की शूटिंग

By Prateek GuptaEdited By:
Published: Wed, 22 Dec 2021 06:18 PM (IST)

बरेली से ताल्‍लुक रखने वाली गरिमा अरोड़ा का नाम अब एक प्रेरणा का स्त्रोत बन गया है। उन्होंने अपने सपनों ...और पढ़ें

अभिनेत्री गरिमा अरोड़ा जल्‍द ही आगरा में शूटिंग करने आ रही हैं।
अभिनेत्री गरिमा अरोड़ा जल्‍द ही आगरा में शूटिंग करने आ रही हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। कुमकुम भाग्य, चंद्रकांता, झांसी की रानी, चंद्रनंदिनी, परदेस में है मेरा दिल और चक्रधारी अर्जुन कृष्णा जैसे कई सीरियल में अहम भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री गरिमा अरोड़ा बहुत जल्द आगरा के विभिन्न लोकेशन पर अपनी आने वाली वेब सीरीज अवध की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। जो एमएक्स प्लेयर, अमेजॉन प्राइस सहित कई विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

झुमका गिरा रे, बरेली के बाजार में। इस गीत के साथ पहचाने जाने वाले छोटे से शहर बरेली से ताल्‍लुक रखने वाली गरिमा अरोड़ा का नाम, अब इसी शहर के लिए एक प्रेरणा का स्त्रोत बन गया है। उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए कई तरह के संघर्ष किए और सबसे अधिक परेशानी तब होती है जब आपके घरवाले भी आपका साथ न दें। बिना पिता और भाई के एक लड़की को छोटे शहर में ज्यादा आजाद होने की अनुमति नहीं होती और लोग उसकी राह में तमाम सवाल खड़े करते हैं। हालांकि गरिमा ने सभी बंधनों को तोड़ते हुए यह साबित कर दिया कि उनका फैसला गलत नहीं था, शुरुआत में उनकी मां ने उनका साथ नहीं दिया था लेकिन आज के समय में उनसे ज्यादा खुश भी कोई नहीं। बरेली से मुंबई तक का सफर गरिमा के लिए इतना आसान नहीं था लेकिन उनका यह सफर आज के समय में छोटे शहर की लड़कियों के लिए एक उदाहरण बन गया है।

बता दें कि मुंबई में 2015 में छह महीने के संघर्ष के बाद गरिमा ने कई छोटे मोटे रोल्स निभाए। उनका पहला बड़ा ब्रेक कुमकुम भाग्य है। जिससे उनकी एक अलग ही पहचान बन गई। इसके अलावा उन्होंने चंद्रकांता, झांसी की रानी, चंद्रनंदिनी, परदेस में है मेरा दिल, और चक्रधारी अर्जुन कृष्णा जैसे कई सीरियल में अहम भूमिका निभाई। अब वह जल्द ही टीवी से ओटीटी की दुनिया में भी कदम रखने जा रही हैं। कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के कारण उन्होंने एक साल का ब्रेक लिया, हालांकि तब भी वह इंटरनेट मीडिया और अपने शहर के अलावा देश के अन्‍य शहरों में आयोजित शोज के जज के रूप में नजर आईं और वहां से भी उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। गरिमा का कहना है कि वह कभी भी रुकती नहीं उनके लिए उनका काम ही सबकुछ है, और वह जैसे भी रोल हो, उनके क्षेत्र से जुड़ा काम हो, मॉडलिंग, शो जज करना और मॉडलिंग करना वह कभी पीछे नहीं हटती।

हिंदी और भोजपुरी फिल्‍मों के ऑफर

अवध उनके लिए एक बहुत बड़ा ब्रेक है और अपने अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि यह अवसर उनके लिए बहुत खास है और वह इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं। इसके अलावा गरिमा कई म्यूजिक एल्बम में भी नजर आ चुकी हैं और वह जल्द ही कई हिंदी और भोजपुरी फिल्म में भी नजर आएंगी।

उनका कहना है कि अपने सपनों को पूरा करना बेहद जरूरी है, भले हीं आप इस सफर में अकेले निकल रहे हो लेकिन सफलता का स्वाद बिना संघर्ष के नहीं मिलता। समाज और लड़की होने के कारण अपने सपनों को न कुचलें और आगे बढ़े, चुनौती स्वीकार कर जीत हासिल करें और फिर अपने कामयाबी से सभी को जवाब दें।