Move to Jagran APP

बरसों बाद आज से लौटेगी परदे पर 'रामायण', जानिए 'राम' का ब्रज से कनेक्‍शन

रामायण सीरियल में राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने मथुरा में की है पढ़ाई। दोस्तों के साथ फिल्म देखने आते थे आगरा यहां से जुड़ी हैं पुरानी यादें।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 09:46 AM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2020 09:46 AM (IST)
बरसों बाद आज से लौटेगी परदे पर 'रामायण', जानिए 'राम' का ब्रज से कनेक्‍शन
बरसों बाद आज से लौटेगी परदे पर 'रामायण', जानिए 'राम' का ब्रज से कनेक्‍शन

आगरा, गौरव भारद्वाज। तीन दशक बाद छोटे पर्दे पर फिर से रामायण का प्रसारण दूरदर्शन कर रहा है। रामायण का जिक्र आते ही आंखों के सामने अरुण गोविल की छवि उभर आती है। कम ही लोगों को पता होगा कि रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल का कृष्ण की नगरी मथुरा से गहरा नाता रहा है। मथुरा-वृंदावन की कुंज गलियों में उनके तीन साल बीते हैं।

loksabha election banner

अरुण गोविल का जन्म 1958 में मेरठ में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा मेरठ में हुई। पिता चंद्रप्रकाश गोविल सरकारी नौकरी में थे। 1970 में उनका स्थानांतरण मथुरा में हुआ। मथुरा के भूतेश्वर में सरकारी आवास में उनका परिवार रहता था। मथुरा के बीएसए कॉलेज से अरुण गोविल ने स्नातक की शिक्षा पूरी की। अरुण गोविल ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि पढ़ाई के दौरान उनका आगरा भी आना-जाना रहता था। वह कई बार अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने आगरा आते थे। उनकी मथुरा और आगरा से कई यादें जुड़ी हुई हैं।

रिश्तों का भंडार है रामायण

32 साल बाद रामायण सीरियल का 28 मार्च से दोबारा दूरदर्शन पर प्रसारण शुरू हो रहा है। राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल बताते हैैं कि युवा पीढ़ी को इससे बहुत सीख मिलेगी। लॉकडाउन के समय सब लोग घरों में हैं तो पूरा परिवार इसे साथ देखेगा। उन्होंने अपील की है कि जब तक बहुत जरूरी न हो घर से न निकलें। भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है, लोगों को उनसे सीख लेकर मर्यादा में रहना चाहिए।

25 जनवरी को हुई थी शुरुआत

रामायण सीरियल प्रसारण की शुरुआत पहली बार 25 जनवरी, 1987 को दूरदर्शन पर हुई थी। हर रविवार को इसका प्रसारण होता था। कुल 78 एपिसोड का प्रसारण किया गया। 31 जुलाई, 1988 को इसका समापन हुआ था। 1980 के दशक में घर-घर में टीवी पहुंचाने में रामायण का बहुत बड़ा योगदान माना जाता है। अब फिर 32 साल बाद 28 मार्च से रामायण का दूरदर्शन पर सुबह और शाम नौ बजे से प्रसारण होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.