Move to Jagran APP

9 बजे 9 मिनट: बहुत कुछ कह गया PM Modi का लुक, क्‍या आप समझे? लोगों के दिमाग पर भी यूं हुआ असर

पीएम के इस लुक ने कहीं न कहीं आम लोगों को जोड़ा। पीएम के इस लुक के पीछे को मर्म को समझने के लिए जागरण डॉट कॉम ने वरिष्‍ठ मनोचिकित्‍सक डॉ केसी गुरनानी से बात की।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 06:12 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 09:24 PM (IST)
9 बजे 9 मिनट: बहुत कुछ कह गया PM Modi का लुक, क्‍या आप समझे?  लोगों के दिमाग पर भी यूं हुआ असर
9 बजे 9 मिनट: बहुत कुछ कह गया PM Modi का लुक, क्‍या आप समझे? लोगों के दिमाग पर भी यूं हुआ असर

आगरा, तनु गुप्‍ता। 9Pm 9 Minute, बहुत खास था रविवार का ये समय। हर कोई कोशिश में था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को कैसे सफल बनाया जाए। लोगों को उम्‍मीद ही नहीं पूरा भरोसा भी था कि प्रधानमंत्री ने कहा है तो जरूर इसका कोई न कोई अर्थ भी होगा। हर खास और आम बस जुट गया दीप मालिकाएं जलाकर कोरोना का अंधेरा दूर करने के प्रयास में। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देश की जनता के साथ हो लिये। पीएम को जब लोगों ने नीले कुर्तें, सफेद लुंगी और सफेद गमछा में टीवी पर सादगी के साथ दीप जलाते देखा तो बस हर तरफ चर्चाओं का दौर चल पड़ा। पीएम के इस लुक ने कहीं न कहीं आम लोगों को जोड़ा। पीएम के इस लुक के पीछे को मर्म को समझने के लिए जागरण डॉट कॉम ने वरिष्‍ठ मनोचिकित्‍सक डॉ केसी गुरनानी से बात की।

loksabha election banner

डॉ गुरनानी के अनुसार महामारी का यह समय न सिर्फ देश के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए कठिन विपदा का समय है। ऐसे मुश्किल में वक्‍त धर्म की ओर भी काफी झुका है। पीएम मोदी की दीपक जलाने के पीछे भी एक सकरात्‍मक सोच थी। इसके साथ ही दीप जलाने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीले रंग का कुर्ता और सफेद की लूंगी पहने दिखे। उनके गले में एक गमछा भी दिखा। गमछे पर कथई रंग की धारियां बनी थी। उनका यह पूरा लुक उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी का प्रतिनिधित्‍व कर रहा था। गंगा किनारे के एक साधारण ईश्‍वर भक्‍त उनके उस लुक में नजर आ रहा था। पीएम के इस लुक ने लोगों को उनसे जोड़ा। उनकी सादगी ने आम जनमानस का दिल जीत लिया। जो लोग उनके खिलाफ भी थे वो भी देश के प्रधानमंत्री के इस व्‍यक्तित्‍व से प्रभावित हुए बिना नहीं रहे।

सोशल मीडिया पर छाया लुक

सोशल मीडिया पर पीएम के इस लुक की भी काफी चर्चा हो रही है। यूं तो भारत सहित पूरी दुनिया कोरोना वायरस के संकट का सामना कर रही है। हर तरफ निराशा और नकारात्मकता का माहौल है। ऐसे वक्त में पीएम मोदी ने देशवासियों के साथ दीया जलाकर सारी नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर लोगों में आत्मविश्वास भरने की कोशिश की है।

नीले रंग के पीछे क्‍या है ज्‍योतिषशास्‍त्र

धर्म वैज्ञानिक पंडित वैभव जोशी के अनुसार दुनिया में प्राकृतिक चीजें ज्यादातर नीले रंग की होती हैं। नीला रंग बल, पौरुष और वीर भाव का प्रतीक है। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण नीले रंग के थे। दोनों ने ही पूरे जीवन काल में बुराई का नाश किया। भगवान शिव को नीलकंठ कहा जाता है। उन्होंने सागर मंथन में निकले विष का पान किया था। भगवान शिव सबसे अधिक पौरूषवान माने जाते हैं। इस वजह से सृष्टि में नीले रंगों का खास प्रभाव है।

संयम और धैर्य का भी दिया संदेश

पीएम मोदी ने सफेद लुंगी और सफेद गमछा पहना हुआ था। सफेद रंग संयम, स्‍वच्‍छता और धैर्य का प्रतीक होता है। संक्रमण के इस काल में संभवत: पीएम मोदी इन्‍हीं तीनों को अपनाने का संदेश देना चाह रहे थे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.