Move to Jagran APP

Events in Agra: दीपोत्सव और भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव आज, चढ़ाया जाएगा निर्वाण लाडू, जानिए और क्या होगा आगरा में खास

Events in Agra आज दीपावली पर रात को प्रदोष काल में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश जी का घर-घर पूजन किया जाएगा। जबकि दोपहर से शाम तक दफ्तरों प्रतिष्ठानों व दुकानों में लक्ष्मी-गणेश जी का पूजन करने के बाद औजारों लेखा बहियों व हिसाब किताब का भी पूजन होगा।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Thu, 04 Nov 2021 01:36 PM (IST)Updated: Thu, 04 Nov 2021 01:36 PM (IST)
जानिए आज आपके शहर आगरा में क्या होगा खास।

आगरा, जागरण संवाददाता। पंचोत्सव के तीसरे दिन गुरुवार को दीपावली पर्व मनाया जाएगा। इसमें रात को प्रदोष काल में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश जी का घर-घर पूजन किया जाएगा। जबकि दोपहर से शाम तक दफ्तरों, प्रतिष्ठानों व दुकानों में लक्ष्मी-गणेश जी का पूजन करने के बाद औजारों, लेखा बहियों व हिसाब किताब का भी पूजन होगा।

loksabha election banner

चढ़ाया जाएगा निर्वाण लाडू

दीपावली पर भगवान महावीर स्वामी को निर्वाण प्राप्त हुआ था। इसलिए जैन समाज इस दिन को निर्वाण दिवस के रूप में मनाता है। इस मौके पर शहर भर के दिगंबर जैन मंदिरों पर तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

हरीपर्वत स्थित एमडी जैन मैदान पर आयोजित दो दिवसीय दीपावली महोत्सव में गुरुवार को विराजमान मुनि प्रणम्य सागर व चंद्र सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में भगवान महावीर के मोक्ष कल्याणक पर 23 किलों का निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। इसकी शुरुआत सुबह साढ़े सात बजे से होगी। वर्षा योग निष्ठापना समारोह होगा।

नाई की मंडी, कटरा इतवारी खां स्थित चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में भी गुरुवार को भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु सुबह साढ़े आठ बजे उन्हें निर्वाण लाडू चढ़ाएंगे।

वहीं बल्केश्वर, गंगे गौरी बाग स्थित चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में भी भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें आचार्य आदित्य सागर के ससंघ सानिध्य में उन्हें निर्वाण लाडू सुबह साढ़े नौ बजे से चढ़ाया जाएगा। इसके अलावा महावीर भवन में विराजमान आचार्य ज्ञानचंद महाराज के प्रवचन सुबह आठ बजे से होंगे।

अखंड पाठ

कैलाशपुरी स्थित गुरमुख दास उदासीन रंगू रामधाम प्राचीन सिंध सनातन मंदिर पर बाब रंगूराम साहिब का वार्षिकोत्सव तीन दिवसीय समागम के रूप में मनाया जा रहा है। समागम के दूसरे दिन गुरुवार को श्री अखंड पाठ साहिब का आयोजन होगा, जिसमें पंथ के रागी जत्थे कीर्तन कर संगतों को निहाल करेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.