तीन दिन बंद रहेगा किरावली-कागारौल मार्ग
जमुना ब्रिज-बयाना सेक्शन में किरावली और फतेहपुर सीकरी स्टेशन के बीच समपार फाटक संख्या 54 पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण चल रहा है। 12 नवंबर को आरओबी पर स्टील के गार्डर रखे जाने हैं।
By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 05:10 AM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 05:10 AM (IST)
आगरा, जागरण संवाददाता । जमुना ब्रिज-बयाना सेक्शन में किरावली और फतेहपुर सीकरी स्टेशन के बीच समपार फाटक संख्या 54 पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण चल रहा है। 12 नवंबर को आरओबी पर स्टील के गार्डर रखे जाने हैं। इस कार्य के लिए 10 से 13 नवंबर तक किरावली से कागारौल जाने वाली सड़क पर यातायात बंद रहेगा। यहां से गुजरने वाले वाहनों को तीन दिन यातायात समपार संख्या 55 व 53 से होकर गुजारा जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें