खत्री सभा ने शस्त्र पूजन कर किया वृद्धों का सम्मान
माज की सबसे वरिष्ठ 90 वर्षीय महिला चंचल बेरी और सबसे वरिष्ठ पुरुष विष्णु कपूर व रघुवीर सहाय कपूर का सम्मान किया गया
आगरा, जागरण संवाददाता। खत्री सभा ने दयालबाग स्थित श्याम गंगा मैरिज होम में शस्त्र पूजन, वृद्ध जन सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां समाज की सबसे वरिष्ठ 90 वर्षीय महिला चंचल बेरी और सबसे वरिष्ठ पुरुष विष्णु कपूर व रघुवीर सहाय कपूर का सम्मान किया गया। बच्चों ने राम, सीता, रावण का स्वरूप बनकर रामलीला का मंचन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में महिमा सभरवाल ने सरस्वती गान व ऋद्धि मेहरा ने स्वागत गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। आरती सरीन ने राम भजन गाए। परी मेहरोत्रा ने कविता सुनाई और हर्ष मल्होत्रा ने रावण का स्वरूप बनकर कोरोना से बचने का संदेश दिया। खत्री महिला सभा की सदस्य बबिता कक्कड़, पुष्पा खत्री, बिदु सभरवाल, प्रीति कपूर, ममता बेरी, सिद्धि कपूर, सुम्मी मेहरा ने भी गीत प्रस्तुत किए। यहां सभा अध्यक्ष गौतम सेठ, कोषाध्यक्ष वीएन सेठ, ओम सेठ, महामंत्री अमित खत्री, डा. शोनू मेहरोत्रा, विकास कक्कड़, राम कपूर, मौजूद रहे।