विदेशी परिंदों के कलरव से गूंजने लगी कीठम झील, बर्ड लवर्स के लिए अनूठा स्पॉट
मौसम में तेजी से बदलाव के कारण आगरा की कीठम झील में सात साल बाद अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से ...और पढ़ें
-1794316051285_m.webp)
कीठम में पहुंचे विदेशी पक्षी।
जागरण संवाददाता, आगरा। मौसम में आ रहे तेजी से बदलाव का असर विदेशी मेहमानों पर पड़ा है। सात साल में पहली बार अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से कीठम झील में पक्षियों का आना शुरू हो गया है। जिस तरीके से पक्षियों की संख्या बढ़ रही है। उससे वन विभाग के अधिकारियों को कई सालों के रिकार्ड टूटने के आसार लग रहे हैं। विदेशी पक्षी फरवरी 2027 के दूसरे सप्ताह तक रहेंगे।
नेशनल हाईवे-19 स्थित सूर सरोवर पक्षी विहार (कीठम) की झील 100 हेक्टेयर में फैली है। झील में हर साल नवंबर के पहले सप्ताह से लेकर फरवरी के दूसरे सप्ताह तक विदेशी पक्षी आते हैं। इनकी संख्या 30 से 35 हजार तक होती है। इसमें रूस से उत्तरी पिनटेल, कामन टील, उत्तरी शोवलर, मंगोलिया और चीन से बार हेडेड गूज, साइबेरिया से कामन टील, ग्रेलेग गूज, अफगानिस्तान से रुडी शेलडक सहित अन्य पक्षी शामिल हैं।
इस साल समय से पहले मौसम में बदलाव आया है। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से झील में पक्षियों का आना शुरू हो गया है। अब तक दर्जनभर प्रजातियों के 2700 से अधिक पक्षी पहुंच चुके हैं जिसमें पेलिकन 50, बार हेडेड गूज 100, उत्तरी शोवलर 500, कामनटेल और रुडी शेलडक एक हजार, लिस्टिल ग्रीब 100, सिबलिंग टील 1100 पक्षी पहुंच चुके हैं। हर दिन पक्षियों की संख्या बढ़ती जा रही है।
वन क्षेत्राधिकारी अंकित यादव ने बताया कि कीठम झील में इस साल पिछले वर्षों की अपेक्षा पक्षियों का जल्दी आना शुरू हो गया है। अधिक संख्या में विदेशी पक्षी आने का अनुमान है। झील के आसपास निगरानी बढ़ा दी गई है।
कैसे पहुंचें
मथुरा से आगरा के रास्ते में कीठम पर सूर सरोवर पक्षी विहार है। आगरा या मथुरा, दोनों ही जगहों से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। हाईवे पर होने के चलते आवागमन आसान है। दिल्ली से यह करीब 180 किलोमीटर की दूरी पर है। आसपास ठहरने के लिए हाईवे पर बजट होटल भी बने हुए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।