सिंधिया ने दिया आगरा के कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र, कहा निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को करें दरकिनार
कांग्रेस महासचिव और पश्चिमी उप्र प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया का कैंट स्टेशन पर हुआ स्वागत।
By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 28 Jan 2019 05:46 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jan 2019 05:46 PM (IST)
आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी के कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दे गए कांग्रेस के महासचिव और पश्चिमी उप्र के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया। शताब्दी एक्सप्रेस द्वारा दिल्ली से ग्वालियर जाते वक्त वे कुछ देर के लिए आगरा कैंट स्टेशन पर रुके। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान कांग्रेस महासचिव ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र बताते हुए कहा कि पार्टी उप्र में अकेले दम पर चुनाव में उतरेगी। लोकसभा चुनाव में यदि जीत हासिल करनी है तो निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को दरकिनार करना होगा। यदि वे सक्रिय नहीं होते हैं तो उनपर कार्रवाई भी करनी होगी। उन्होंने चुनाव प्रचार में कुछ दिन का समय और मांगते हुए कार्यकर्ताओं से स्थानीय स्तर पर पकड़ मजबूत करने की बात भी कही।
सिंधिया के आगमन पर जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा और कार्यवाहक शहर अध्यक्ष हाजी जमीलुद्दीन कुरैशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें