Move to Jagran APP

Gun Shot: आगरा में जेसीबी चालक को बाइक सवार ने गोली मारी, हमलावर का सुराग नहीं

खेरागढ़ के गांव कुकंडई की घटना। खेत में जेसीबी खड़ी करके साे रहा था चालक। दोनों पैरों में लगी है गोली। हॉस्पिटल में चल रहा इलाज। पुलिस मान रही है पुरानी रंजिश में दिया गया वारदात को अंजाम।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 11:22 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 11:22 AM (IST)
Gun Shot: आगरा में जेसीबी चालक को बाइक सवार ने गोली मारी, हमलावर का सुराग नहीं
जेसीबी चालक को आगरा में मारी गोली। प्रतीकात्‍मक फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। खेरागढ़ के गांव कुकंडई में शुक्रवार की आधी रात को जेसीबी चालक को बाइक सवार ने गोली मारकर घायल कर दिया। चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

धौलपुर के थाना मनिया के गांव तिल्ली निवासी मनोज (21 वर्ष) पुत्र नाहर सिंह, जेसीबी चालक है। वह शुक्रवार की रात को गांव कुकंडई में एक खेत की मिट्टी को बराबर करने के लिए गया था। काम करने के बाद वह खेत में ही जेसीबी में सो गया। चालक ने पुलिस को बताया आधी रात को एक युवक वहां आया। बाइक को खेत के पास सड़क किनारे खड़ा कर दिया। तमंचे से उस पर फायर कर दिया। उसके दोनों पैरों में गोली लगने पर नींद खुली। उसके शोर मचाने पर आसपास खेतों में सोते ग्रामीण वहां पहुंचे। तब तक हमलावर वहां से भाग चुका था।

लोगों ने घायल चालक जेसीबी चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी ग्रामीण रवि कुमार ने बताया हमलावर और हमले की घटना के कारणों का पता किया जा रहा है। घटना का पर्दाफाश करके आरोपित को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.