भक्तों ने महाप्रभु के साथ खेली होली
जागरण संवाददाता, आगरा: कमला नगर, रश्मि नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर गुरुवार को होली के रंग में डूबा नजर आया। भक्तों ने राधा व श्याम सुंदर संग फूलों की होली खेली। इस मौके पर वृंदावन इस्कॉन गुरुकुल के 50 बच्चों ने चैतन्य महाप्रभु की बाल लीलाओं पर नाटिका प्रस्तुत की।

मंदिर महन्त अरविंद स्वरूप दास ने मंत्रोच्चारण के साथ राधाकृष्ण का पुष्पों से अभिषेक हुआ। भक्तों ने भी प्रभु के साथ फूलों व गुलाल की भक्तिमय होली का आनंद लिया। इसके बाद वृंदावन इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष राधाकात प्रभु ने चैतन्य महाप्रभु की कथा का वाचन किया। उन्होंने महाप्रभु के प्राकट्य व बाल लीलाओं का वर्णन किया। इस्कॉन गुरुकुल के बच्चों ने नाटिका के माध्यम से बताया कि कैसे चैतन्य महाप्रभु ने जगाई मधाई असुर का उद्धार किया। अंत में आरती के बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
शुक्रवार को चैतन्य महाप्रभु के जन्मदिवस पर शाम छह बजे उनका अभिषेक किया जाएगा। उन्हें नए वस्त्र धारण कराए जाएंगे। गुरुकुल के बच्चे इस मौके पर चैतन्य महाप्रभु की लीला पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान राहुल बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, गौरव बंसल, केशव बंसल, नवल किशोर शर्मा, विकास बंसल, मनोज अग्रवाल, अखिल बंसल, अमित बंसल, भरत शर्मा, अजय अवागढ़, सुशील चौहान, प्रकाश अग्रवाल, विकास आदि मौजूद थे।