Move to Jagran APP

कजाकिस्‍तान के मंत्रियों ने निहारा ताज, इतिहास की भी ली जानकारी Agra News

शंघाई कोऑपरेशन आर्गेनाइजेशन जॉइन्ट एक्सरसाइज ऑन अर्बन अर्थक्वेक सर्च एन्ड रेस्क्यू-2019 (एससीओजेटीईएक्स-2019) की मेजबानी इस वर्ष भारत ने की है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 04:50 PM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2019 04:50 PM (IST)
कजाकिस्‍तान के मंत्रियों ने निहारा ताज, इतिहास की भी ली जानकारी Agra News
कजाकिस्‍तान के मंत्रियों ने निहारा ताज, इतिहास की भी ली जानकारी Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। शंघाई सहयोग संगठन देशों में शामिल कज़ाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री इल्याइन विक्टोरोविच और विदेश मंत्री मुख्तार तलुवेर्दी ने ताज महल का दीदार किया। इस दौरान उनके साथ एनडीआरएफ के डीआईजी एके सिंह साथ थे। दोनोंं मंत्रियों ने ताज के भ्रमण के दौरान इतिहास, रखरखाव एवं पर्यटन संख्‍या की भी जानकारी। ताज के साये तले मंत्रियों ने फोटो भी खिंचवाए। काफी देर तक ताज का दीदार कर उन्‍होंने कहा कि सुंदरता की अदभुत मिसाल है ताज।

loksabha election banner

इससे पूर्व बुधवार को शंघाई सहयोग संगठन के देशों के प्रतिनिधिमंडल ने ताजमहल का दीदार किया था। दल में शामिल चीन, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान समेत आठ सदस्य देशों के प्रतिनिधियों को मुहब्बत की निशानी बेहद पसंद आई। इन लोगों ने सेंट्रल टैंक और डायना बेंच पर बैठकर खूब फोटो कराए। गाइड से भी इतिहास की पूरी जानकारी ली। सदस्यों ने कहा कि यह एक वैश्विक धरोहर है, हम सब का दायित्व है कि इसे सहेजकर रखें। बता दें कि शंघाई कोऑपरेशन आर्गेनाइजेशन जॉइन्ट एक्सरसाइज ऑन अर्बन अर्थक्वेक सर्च एन्ड रेस्क्यू-2019 (एससीओजेटीईएक्स-2019) की मेजबानी इस वर्ष भारत ने की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.