फिरोजाबाद में रसूलपुर की महिला सिपाही से दरोगा ने की छेड़खानी, मुकदमा दर्ज
शाम को कमरे पर मिलने पहुंचा था दरोगा दोपहर में प्राथमिकी। पीड़िता के शहर का रहने वाला है दरोगाएटा पुलिस लाइन में तैनाती। दरोगा के संबंध में एटा एसएसपी को सूचना भेज दी गई। की जा रही अग्रीम कार्यवाही।
आगरा, जागरण टीम। फिरोजाबाद के रसूलपुर थाने में तैनात महिला सिपाही से दुगुनी उम्र के दरोगा ने छेड़खानी की। आरोपित दरोगा महिला सिपाही के शहर का रहने वाला है। कई घंटे तक दरोगा समझौते के लिए प्रयास करता रहा, लेकिन पीड़िता तैयार नहीं हुई। इसके बाद दरोगा के खिलाफ प्राथमिकी कराई दी गई। आरोपित दरोगा का जिले से दो माह पहले स्थानांतरण हुआ था और वह एटा पुलिस लाइन में तैनात है।
मूल रूप से कानपुर के रहने वाला दरोगा इरफान अहमद और महिला सिपाही दोनों रसूलपुर थाने में थे। दो माह पहले दरोगा का स्थानांतरण जसराना थाना के लिए हुआ। पिछले दिनों दरोगा एटा जिले के लिए स्थानांतरित हो गया। महिला सिपाही थाने के पास बस्ती में किराए के कमरे में रहती है। आरोप के अनुसार एक ही शहर के होने के कारण महिला सिपाही दरोगा की इज्जत करती थी। बुधवार की शाम दरोगा अचानक उसके कमरे पर पहुंच गया। गैर जनपद स्थानांतरण हाेने के कारण मुलाकात की समझ पीड़िता ने कमरे के बाहर कुर्सियां निकाल ली। इसके बाद बैठकर बातें करने लगे। इसी दौरान दरोगा ने उसके साथ छेड़खानी की। देर शाम थाने पहुंची पीड़िता ने शिकायत की, जिसके बाद दरोगा को बुलाया गया। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि महिला सिपाही की शिकायत पर दरोगा इरफान अहमद के विरुद्ध छेड़खानी की प्राथमिकी हुई है। पीड़िता के कोर्ट में बयान कराए गए हैं। दरोगा के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। दरोगा के संबंध में एटा एसएसपी को सूचना भेज दी गई है।