विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आकाश में भारत की नई उपलब्धि, आगरा के ADRDE ने विकसित किया स्वदेशी एयरशिप; सीमा की निगरानी होगी आसान

Published: Wed, 07 Oct 2026 05:20 AM (IST)

एडीआरडीई आगरा ने स्वदेशी एयरशिप विकसित किया है, जिसका सफल परीक्षण किया गया है। यह एयरशिप चीन, पाकिस्तान और श्रीलंका ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, आगरा। चीन हो या फिर पाकिस्तान और श्रीलंका की सीमा। इन देशों की सीमा की निगरानी अब और भी आसानी से हो सकेगी। निगरानी के लिए हवाई वितरण अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (एडीआरडीई) ने स्वदेशी एयरशिप विकसित किया है। इस एयरशिप का परीक्षण मंगलवार को किया गया। सफल परीक्षण पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बधाई दी है। एयरशिप ने 21 किमी ऊंचाई तक उड़ान भरी। समुद्र तल से 20 किमी की ऊंचाई पर एयरशिप 30 मिनट से अधिक समय तक रहा है।

इस दौरान रियल टाइम वीडियो और उड़ान से जुड़े विभिन्न आंकड़े आसानी से मिलते रहे हैं। एडीआरडीई ने आकाश, नक्षत्र सहित कई एयरो स्टेट विकसित किए हैं। यह गुब्बारानुमा होते हैं। डेढ़ साल पूर्व एडीआरडीई ने एयरशिप को तैयार करना शुरू किया था। इस एयरशिप में इंजन होता है। इसका मंगलवार को परीक्षण किया गया। खास बात यह है कि एयरशिप समुद्र तल से 21 किमी की ऊंचाई तक पहुंचा।

30 मिनट से अधिक समय तक यह 20 किमी की ऊंचाई पर रहा है। जिसके बाद उसे वापस जमीन पर उतारा गया फिर वैज्ञानिकों की टीम ने उड़ान प्रदर्शन के दौरान लिए गए आंकड़ों का विश्लेषण किया। पूरी उड़ान के दौरान ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन से निगरानी की गई। रियल टाइम डाटा सहित अन्य अहम जानकारियां मिलीं।

एयरशिप में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम रिसीवर, इनर्टियल मेजरमेंट यूनिट, आनबोर्ड कैमरे, ऊंचाई नियंत्रण तंत्र सहित कई अन्य उपकरण लगे हुए थे। इस परीक्षण में भारतीय वायुसेना, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सहित अन्य एजेंसियों का रहा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा सचिव और राजेश कुमार सिंह ने एयरशिप के उड़ान परीक्षण से जुड़ी टीमों को बधाई दी है।