अरब के खजूर बढ़ा रहे इफ्तार का स्वाद
आगरा: रमजान मुबारक महीने में बाजार रोशन हो गए हैं। रोजे शुरू होते ही बाजार में रोजा इफ्तार के लिए खजूर की डिमांड बढ़ गई है। इस बार रमजान में ईरान और ओमान के खजूरों की खास मांग है।
आगरा(जागरण संवाददाता): रमजान मुबारक महीने में बाजार रोशन हो गए हैं। रोजे शुरू होते ही बाजार में खजूर की मांग अधिक हो रही है। जामा मस्जिद के आसपास की दुकानों पर खरीदारों का तांता लग गया। ताजनगरी के लोग अरब और ओमान के खजूरों की मांग कर रहे हैं। बाजार में भी पहली बार ओमान का खजूर है। पांच देशों के खजूर इफ्तार का स्वाद बढ़ा रहे हैं। रोजेदार ऑनलाइन बुक कर रहे हैं। इसकी कीमत 200 रुपये किलो से दो हजार रुपये किलो तक की कीमत है। सबसे पहले इफ्तार की शुरुआत खजूर से करते हैं।
ये हैं वैरायटी
ब्लैक डायमंड, लॉन डायमंड, रेड डायमंड, लीची, अमरूद सहित खजूर, मैगजोल नेचुरल, अजवा, सेफवी, कल्मी, डेजर्ट किंग, मदीना मरियम, मस्कट, अरबियन, अरबियन पीर्ल्स, लायंस डेसीड के खजूरों का अधिक चलन है। सबसे अधिक लीची और अमरूद से निर्मित खजूर इंडिया में पहली बार आए हैं। ताजनगरी में इसकी सबसे अधिक मांग हैं। खजूर कारोबारी अब्दुल रहमान ने बताया कि सबसे अधिक विदेशी खजूर की मांग चल रही है। रोजेदार इसकी अधिक मांग कर रहे हैं। बाजार में हसन से लेकर फर्द खजूर की मांग
विभिन्न प्रकार के खजूर मिल रहे हैं। इसमें अरब के मीरा खजूर की अधिक मांग है। ईरान व दुबई के मरियम खजूरों की खासियत यह है कि इन्हें चबाने के जरूरत नहीं है। ये बहुत मोटे होते हैं। वहीं, दुबई का हयात खजूर कलसी, मौशीद, मैगजोल, अलहाबी और हसन को भी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। बाजार में खरीदारों की भरमार रोजेदार इफ्तार का समान खरीदने के लिए उमड़ रहे हैं। खजूर बेचने वालों की दुकानों पर काफी तादात में भीड़ दिख रही है। पकवान की चीजों की अधिक मांग रही है। उपहार में भी खजूर
रमजान के महीने में रोजेदारों को उपहार के तौर पर खजूर गिफ्ट दिया जा रहा है। लोग एक दूसरे को 250 से लेकर 650 रुपये की कीमत के खजूर के बॉक्स दे रहे हैं।