Move to Jagran APP

श्रीराम के वियोग में महाराज दशरथ ने त्यागे प्राण

मनकामेश्वर मंदिर व गोवर्धन स्टेडियम में चल रही है रामलीला रामलीला का फेसबुक यूट्यूब पर किया जा रहा है प्रसारण

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Oct 2021 09:23 PM (IST)Updated: Tue, 12 Oct 2021 09:23 PM (IST)
श्रीराम के वियोग में महाराज दशरथ ने त्यागे प्राण
श्रीराम के वियोग में महाराज दशरथ ने त्यागे प्राण

आगरा, जागरण संवाददाता। मन:कामेश्वर मंदिर में चल रही रामलीला में मंगलवार को श्रीराम के वन गमन, सुमंत विलाप, दशरथ मरण, केवट संवाद आदि लीलाओं का मंचन हुआ। लीला का प्रसारण मंदिर के फेसबुक पेज और यूट्यूब पर किए जाने से विदेश में भी भक्त प्रभु श्रीराम की लीलाओं के दर्शन कर पा रहे हैं।

loksabha election banner

किशोरी रामलीला संस्थान श्रीधाम वृंदावन के कलाकारों द्वारा लीला का मंचन किया जा रहा है। मंगलवार को लीला में दिखाया गया कि श्रीराम, महाराज दशरथ का आशीर्वाद लेकर वन को प्रस्थान करते हैं। सीताजी और लक्ष्मण के साथ जब वो वन को प्रस्थान करते हैं तो प्रजा विद्रोह कर देती है। श्रीराम प्रजा को शांत कराते हैं। वन में सुमंत, श्रीराम को वापस अयोध्या चलने को मनाते हैं। श्रीराम उन्हें समझाकर वापस अयोध्या भेज देते हैं। निषादराज केवट द्वारा श्रीराम को नौका में चढ़ाने से पूर्व उनके चरण पखारने और नदी पार कराने की लीला का मंचन हुआ। लीला के माध्यम से कैकेयी के त्रिया चरित्र का दर्शन श्रद्धालुओं को कराया गया। महाराज दशरथ को राम के वन गमन से बहुत गहरा आघात लगता है और वो राम-राम कहते हुए प्राण त्याग देते हैं। मन:कामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी, मठ प्रशासक हरिहर पुरी, सुरेशचंद गर्ग, दिनेश अग्रवाल, वत्सला प्रभाकर, शीला बहल, रीता कपूर, श्वेता, रीता भट्टाचार्य, पेंजी थामस, बंटी ग्रोवर आदि मौजूद रहे। केवट मिलन की लीला ने किया भावविभोर

उत्तर-मध्य रेलवे संस्थान की आगरा कैंट स्थित गोवर्धन स्टेडियम में चल रही रामलीला में मंगलवार को कई लीलाओं का मंचन हुआ। श्रीराम, लक्ष्मण और सीताजी के वन गमन की लीला और केवट मिलन की लीला ने सभी को भावविभोर कर दिया। राम, लक्ष्मण व सीताजी के वन प्रस्थान की सुमंत से जानकारी मिलने पर राजा दशरथ ने प्राण त्याग दिए। रामलीला में विनोद मौर्य, मोहित कुमार, ललित, अभय कुलश्रेष्ठ, विमल वर्मा, अर्जुन प्रजापति, शिवम कनौजिया, विभांशु कोहली ने अभिनय किया। संस्थान उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने आभार जताया और मंच निर्देशन राकेश कनौजिया ने किया। सीता हरण की लीला का प्रसारण

रामलीला कमेटी ने मंगलवार को लक्ष्मण जी द्वारा सूपर्णखा के नाक-कान काटने, भगवान श्रीराम द्वारा खर-दूषण के वध, रावण द्वारा सीता हरण की लीला का प्रसारण फेसबुक पेज, यूट्यूब पर किया। वाट्सएप ग्रुपों में लीला के लिक शेयर किए गए। शिव तांडव स्त्रोत से शुरू होगी रावण की पूजा आगरा, जागरण संवाददाता। लंकापति महाराज दशानन रावण पूजा आयोजन समिति द्वारा रावण की पूजा शिव तांडव स्त्रोत का पाठ कर की जाएगी। समिति ने मंगलवार को दिल्ली गेट स्थित होटल गोवर्धन में कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन कर इसकी जानकारी दी। समिति संयोजक डा. मदनमोहन शर्मा ने बताया कि आगरा में सारस्वत गोत्र के ब्राह्मण रावण की पूजा करते हैं। गुरुवार को कैलाश मंदिर पर यमुना तट पर रावण की पूजा की जाएगी। मंदिर में शिव तांडव स्त्रोत का पाठ होगा। शुक्रवार को रामलाल वृद्ध आश्रम में हवन व कन्या पूजन होगा। अध्यक्ष उमाकांत सारस्वत ने कहा कि महाराज रावण, भगवान शिव के परम भक्त और प्रकांड विद्वान थे। उनके पुतले का दहन नहीं किया जाना चाहिए। शिवप्रसाद शर्मा, नकुल सारस्वत, योगेंद्र दुबे, सुशील सारस्वत, अलका सिंह, कौशल सैनी, कमल सिंह चंदेल, मनोज कुशवाह, शिवम चौहान आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.