विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आगरा में हिंदूवादी संगठनों ने किया थाने का घेराव, लव जिहाद का था मामला

By Tanu GuptaEdited By:
Published: Sat, 01 Jan 2022 01:41 PM (IST)

Love Jihad कस्बा अमांपुर में दो दिन पहले 15 वर्षीय किशाेरी को दूसरे सम्प्रदाय का युवक राजू बहला फुसलाकर ले ...और पढ़ें

30 दिसंबर को दूसरे सम्प्रदाय का युवक किशाेरी को ले गया था।
30 दिसंबर को दूसरे सम्प्रदाय का युवक किशाेरी को ले गया था।

आगरा, जागरण संवाददाता। शहर से सटे कस्बा अमांपुर में पुलिस थाने का घेराव करने के लिए बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता पहुंच गए। मामला लव जिहाद का था। हिंदूवादियों में आक्रोश था कि कस्बे के लव जिहाद के मामले में पुलिस ने मतांतरण धारा क्यों नहीं लगाइ हैं। 

बता दें कि कस्बा अमांपुर में दो दिन पहले 15 वर्षीय किशाेरी को दूसरे सम्प्रदाय का युवक राजू बहला फुसलाकर ले गया था। किशाेरी के स्वजनों ने उसकी काफी तलाश की। जब मामला दूसरे सम्प्रदाय का निकला ते हिंदूवादी संगठन भी किशोरी की तलाश के लिए पुलिस पर दवाब बनाने लगे। इसी बीच दोनों का एक वीडियो भी वायरल हो गया। किशाेरी के पिता ने राजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। शुक्रवार देर रात पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और किशोरी को बरामद कर लिया। मामले को लेकर शनिवार सुबह हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता अमांपुर थाने में पहुंच गए। कार्यकर्ताओं की मांग थी कि मामले में मतांतरण की धाराएं भी बढ़ाइ जाएं। मामला क्योंकि लव जिहाद का है इसलिय पुलिस सारे तथ्यों की पड़ताल करे। इंस्पेक्टर अनिल कुमार का कहना है कि आरोपित की गिरफ़्तारी और लड़की की बरामदगी हो चुकी है। लड़की को ले जाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर धाराएं शामिल की जाएंगी।