Move to Jagran APP

UP के एक और जिले का नाम बदलने की तैयारी, फीरोजाबाद को मिल सकता है फिर से चंद्रनगर नाम

फीराेजाबाद का पुराना नाम फिर से वापस देने की तैयारी चल रही है। सुहाग नगरी चूड़ी नगरी के नाम से प्रसिद्ध फीरोजाबाद प्राचीन जिला है। प्राचीन काल में यहां राजा चंद्रसेन का राज था। इसके कारण फीरोजाबाद का नाम पहले चंद्रनगर था।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 31 Jul 2021 05:19 PM (IST)Updated: Sat, 31 Jul 2021 05:19 PM (IST)
UP के एक और जिले का नाम बदलने की तैयारी, फीरोजाबाद को मिल सकता है फिर से चंद्रनगर नाम
जिला पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में फीरोजाबाद का नाम बदलने पर चर्चा करते सदस्य।

आगरा, जेएनएन। जिला पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में फीरोजाबाद का नाम चंद्रनगर करने का प्रस्ताव पारित हो गया है। ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव ने रखा था प्रस्ताव। ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित किया गया है। अब जिला पंचायत की ओर से पारित प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।

loksabha election banner

प्रयागराज, अयोध्या, मुगल सराय स्टेशन के बाद अब आगरा जिले के पड़ोसी जिले फीराेजाबाद का पुराना नाम फिर से वापस देने की तैयारी चल रही है। सुहाग नगरी, चूड़ी नगरी के नाम से प्रसिद्ध फीरोजाबाद प्राचीन जिला है। प्राचीन काल में यहां राजा चंद्रसेन का राज था। इसके कारण फीरोजाबाद का नाम पहले चंद्रनगर था। बाद में अकबर ने मनसबदार फीरोजशाह को यहां भेजा जो यहाँ का शासक बना। जिसके कारण नाम फीरोजाबाद हो गया। जिला पंचायत की बैठक में विधायक हरिओम यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप व अन्य सदस्य मौजूद रहे।।

लंबे समय से उठ रही मांग

भाजपा सरकार में जिलों के नाम बदले जाने के समय से फीरोजाबाद जिले का नाम बदलने की मांग उठने लगी थी। भाजपा नेताओं की ओर से भी मांग उठाई जा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.