Weather Today: गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, आज बदलेगा आगरा का मौसम
Agra Weather Today: जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी, जिससे शहरवासियों को तेज धूप से राहत मिलेगी।

Agra Weather Today: बारिश की सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
आगरा में बुधवार से मौसम में बदलाव की संभावना
गरज-चमक के साथ तेज बौछारें और 50 किमी/घंटा हवाएं
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में गिरावट आएगी
जागरण संवाददाता, आगरा। Agra Weather Today: मानसून के विदा होने के बाद मौसम शुष्क होने से तेज धूप से परेशान शहरवासियों को बुधवार से राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं।
विभाग ने 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और गरज के साथ बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में आएगा बदलाव
शहर में मंगलवार को सुबह से धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ तापमान में भी वृद्धि हुई। आसमान साफ होने से धूप चुभी। अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनपतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार को तापमान में गिरावट देखने को मिली।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, देहरादून में झमाझम बारिश के साथ आठ जिलों में यलो अलर्ट
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले 48 घंटों में वर्षा हो सकती है।
