Move to Jagran APP

अगर रात में देखना चाहते हैं ताजमहल तो दें ध्‍यान, बदल गई है व्‍यवस्‍था

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते तीन स्लाट में ही होगा ताज रात्रि दर्शन। रात 10 से सुबह छह बजे तक लागू नाइट कर्फ्यू के चलते हुआ निर्णय। एएसआइ ने प्रशासन को भेजा पत्र रात 830 से 10 बजे तक खुलेगा।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 12 Jan 2022 10:45 AM (IST)Updated: Wed, 12 Jan 2022 10:45 AM (IST)
अगर रात में देखना चाहते हैं ताजमहल तो दें ध्‍यान, बदल गई है व्‍यवस्‍था
इस शनिवार से ताजमहल का रात्रि दर्शन केवल तीन स्‍लॉट में हो सकेगा।

आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते प्रदेश में रात 10 से सुबह छह बजे तक लागू नाइट कर्फ्यू का असर ताजमहल के रात्रि दर्शन पर पड़ा है। अब रात्रि दर्शन रात 8:30 से 10 बजे तक की समयावधि में आधा-आधा घंटे के तीन स्लाट में ही होगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने इसके लिए जिला प्रशासन से राय मांगी थी, जिसके बाद प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू की पाबंदियों के अनुसार व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं।

loksabha election banner

वर्ष 2020 में कोरोना वायरस के संक्रमण के दस्तक देने के बाद 17 मार्च को ताजमहल के साथ ही ताज रात्रि दर्शन भी बंद हो गया था। वर्ष 2021 में एएसआइ ने दिल्ली मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद ताज रात्रि दर्शन की शुरुआत 21 अगस्त से की थी। तब उप्र में नाइट कर्फ्यू लागू था और रात्रि दर्शन तीन बैच में रात 8:30 से 10 बजे तक शुरू किया गया था। इसके बाद जैसे-जैसे नाइट कर्फ्यू में ढील मिलती गई, रात्रि दर्शन का समय भी बढ़ता चला गया। कोरोना काल से पूर्व सुप्रीम कोर्ट के वर्ष 2004 के आदेश के अनुसार रात्रि दर्शन आठ स्लाट में रात 8:30 से 12:30 बजे तक हुआ करता था। एक स्लाट में अधिकतम 50 पर्यटकों को स्मारक में प्रवेश दिया जाता है। उप्र में पुन: नाइट कर्फ्यू लागू होने पर एएसआइ ने ताज रात्रि दर्शन की व्यवस्था के संबंध में प्रशासन को पत्र भेजा था। इसमें ताज रात्रि दर्शन बंद करने या फिर स्लाटों की संख्या तय करने को राय मांगी गई थी।

डीएम प्रभु एन. सिंह ने बताया कि रात 10 बजे से नाइट कर्फ्यू लागू है। इसलिए रात 10 बजे तक के तीन स्लाट में ही ताज रात्रि दर्शन हो सकेगा। रात 10 बजे ताजमहल को बंद करना होगा।

शनिवार से होगा ताज रात्रि दर्शन

एएसआइ के कैलेंडर के अनुसार 17 जनवरी (सोमवार) को पूर्णिमा है। माह में पांच दिन (पूर्णिमा, पूर्णिमा से दो दिन पूर्व और दो दिन बाद तक) ताज रात्रि दर्शन होता है। इस माह शनिवार से ताज रात्रि दर्शन की शुरुआत होगी, जो बुधवार तक चलेगा। इसके लिए नियमानुसार एक दिन पूर्व एएसआइ के माल रोड स्थित सर्किल आफिस से टिकट बुक करानी होंगी।

कोहरा न बनेे मुश्किल

ताजमहल के रात्रि दर्शन में इस समय कोहरा भी मुश्किल बन सकता है। दरअसल अभी तक तो सुबह के समय ही कोहरा पड़ रहा है लेकिन अगर मौसम में कुछ बदलाव हुआ तो शाम को भी कोहरा छा सकता है, ऐसे में ताज का रात्रि दर्शन करने आने वाले लोगों को मायूसी हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.