विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आगरा में खौफनाक वारदात, कैफे में युवती से सामूहिक दुष्कर्म- स्कूल जा रही थी किशोरी; रास्ते से खींच कर ले गया आरोपी

Published: Sun, 17 Nov 2024 10:25 PM (GMT+05:30)

मामला सदर थाना क्षेत्र का है। युवती 11 नवंबर को कालेज जा रही थी। रास्ते में नगला जस्सा सदर का ...और पढ़ें

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

HighLights

  1. स्कूल जा रही किशोरी को रास्ते से बुलाकर ले गया था आरोपित
  2. कैफे में दो मित्रों को बुलाकर किया दुष्कर्म, तीनों आरोपित दबोचे

जासं, आगरा। सदर बाजार स्थित कैफे में युवती को बुलाकर ले गए युवक ने अपने मित्रों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाने के बाद ब्लैकमेल करके रकम मांगी। रुपये देने से मना करने पर उसकी वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दी।

मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सोमवार को पीड़िता के बयान कोर्ट में दर्ज कराएगी। पुलिस को जांच में कैफे के सीसीटीवी खराब मिले। कैफे संवालक काे नोटिस दिया गया है।छानबीन में पता चला है कि कैफे में बने केबिन घंटों के हिसाब से दिए जाते थे।

11 नवंबर का है मामला

मामला सदर थाना क्षेत्र का है। युवती 11 नवंबर को कालेज जा रही थी। रास्ते में नगला जस्सा, सदर का यशपाल युवती को अपने मित्रों अरुण और प्रवीन के साथ मिला। उसे बातों के जाल में फंसा लिया। उसे सौदागर लाइन स्थित कैफे एग्जल में लेकर गए। वहां पर तीनों ने युवती से दुष्कर्म किया।

आरोप है कि युवती की आपत्तिजनक वीडियो बना ली। इसके बाद यशपाल ने युवती से एक हजार रुपये मांगे। युवती के मना करने पर आरोपितों ने उसकी वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दी। वीडियो की जानकारी होने पर स्वजन ने युवती से बात की तो उसने सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी दी।

14 नवंबर में पीड़िता के पिता ने दर्ज कराया मुकदमा 

पीड़िता के पिता ने 14 नवंबर को सदर थाने में आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पिता ने बताया कि घटना के बाद से बेटी दहशत में थी। कई बार उसे लगा कि वह आत्महत्या कर ले, स्वजन के हिम्मत देने पर वह सामान्य हुई। इंस्पेक्टर सदर प्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़िता ने घटना एक होटल में कारित होना बताया था।

पुलिस की छानबीन में पता चला कि सौदागर लाइन स्थित एक्जल कैफे में घटना हुई है। वहां के सीसीटीवी चेक किए तो खराब थे। कैफे में केबिन बने हुए हैं, जिन्हें घंटों के हिसाब से दिया जाता है। संचालक को नोटिस दिया गया है। आरोपितों यशपाल, प्रवीन और अरुण को रविवार गिरफ्तार कर लिया है। यशपाल युवती काे पहले से जानता था। पुलिस सोमवार को पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी।

होटल, स्टे होम के बाद अब कैफे में दुष्कर्म की घटना

ताजनगरी में अभी तक होटल और स्टे होम गलत काम के लिए बदनाम थे। अब कैफे में इस तरह की घटना सामने आयी है। कैफे में घंटों के हिसाब से केबिन देने के मामले पहले भी सामने आए हैं। जहां पर युवक अपनी महिला मित्रों को लेकर आया करते हैं। संजय प्लेस में इस तरह के कैफे पर पूर्व में पुलिस छापा मारने की कार्रवाई कर चुकी है।

यह भी पढ़ें : यूपी में चंदा करके 34 हजार रुपये में बुक की एंबुलेंस, अस्पताल पहुंचने से पहले 9 दिन के बच्चे की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।