विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Petrol Diesel Hike: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आगरा में नई कीमतें लागू; देखें रेट लिस्ट

Published: Tue, 19 May 2026 11:14 AM (IST)

पेट्रोलियम मंत्रालय ने आगरा में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी की है। पेट्रोल 87 पैसे और डीजल ...और पढ़ें

पेट्रोल पंप की तस्वीर।

पेट्रोल पंप की तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, आगरा। पेट्रोलियम मंत्रालय ने मंगलवार की सुबह एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के रेट में बढ़ोतरी कर दी है। चार दिनों के बाद यह बढ़ोतरी फिर से की गई है।

पेट्रोल के रेट में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल के रेट में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इससे पूर्व पेट्रोल और डीजल के रेट में तीन-तीन रुपए की बढ़ोतरी हुई थी।

अब ये है नई कीमत

पेट्रोल -98.56
डीजल -91.56

तीन दिन पहले बढ़े थे तीन रुपये

तीन दिन पहले पेट्रोल-डीजल के दाम में तीन-तीन रुपये वृद्धि के बाद एक बार फिर पेट्रो पदार्थों की कीमत बढ़ा दी गईं। ये नई दरें मंगलवार (आज) सुबह छह बजे से देशभर में प्रभावी हो गईं। इस वृद्धि से खाने पीने की वस्तुओं से लेकर माल ढुलाई तक और महंगी होने की संभावनाएं हैं।

डीजल और पेट्रोल की उत्पादन लागत और बिक्री में काफी अंतर

यह भी चिंता की बात है कि इंडियन ऑयल (आईओसी, एचपीसीएल व बीपीसीएल) की तरफ से की गई यह अंतिम वृद्धि नहीं होगी क्योंकि पेट्रोल व डीजल की उत्पादन लागत व बिक्री लागत में अंतर अब भी काफी ज्यादा है। भारत अपनी जरूरत का 87 फीसद तक कच्चा तेल आयात करता है, ऐसे में जब भी पश्चिम एशियाई क्षेत्र या दूसरी जगहों पर वैश्विक अस्थिरता होती है और क्रूड की कीमतें बढ़ती हैं तो उसका असर भारत पर होता है।

यह भी पढ़ें- अच्छी खबर: आगरा में 125 करोड़ की लागत से बनेगा दयालबाग-खंदौली पुल, 12 गांव के लोगों का बचेगा पेट्रोल

यह भी पढ़ें- आगरा के सरकारी गोदाम से बचाए रेड सेंड बोआ सांप, चूहों की संख्या करते हैं कंट्रोल