Move to Jagran APP

Agra Smart City: अनुमति के इंतजार में एक प्रोजेक्‍ट और अटका Agra News

ताजमहल के तीनों गेट के समीप से होकर गुजरेगा हेरिटेज वाक। एक किमी लंबा तीन से चार फीट का होगा वाक।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 06:04 PM (IST)Updated: Sun, 22 Dec 2019 06:04 PM (IST)
Agra Smart City: अनुमति के इंतजार में एक प्रोजेक्‍ट और अटका Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा स्मार्ट सिटी के एक और प्रोजेक्ट की राह में रोड़ आ गए हैं। अनुमति के इंतजार में हेरिटेज वाक का कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। महानिदेशक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) के समक्ष प्रेजेंटेशन हो चुका है। कुछ बिंदुओं को लेकर रिपोर्ट मांगी गई थी जिसे आगरा स्मार्ट सिटी प्रा. लि. के सीईओ ने भेज दिया है। 

loksabha election banner

ताजमहल के आसपास के नौ वार्डों को स्मार्ट तरीके से विकसित किया जा रहा है। एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। ताज के दीदार को हर दिन हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। जिसे देखते हुए ताजमहल के तीनों गेट पूर्वी, दक्षिणी और पश्चिमी में हेरिटेज वाक बनाया जा रहा है। इसकी लंबाई एक किमी है। चौड़ाई चार फीट के करीब होगी। हेरिटेज वाक के निर्माण में तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। हेरिटेज वाक बनने से पर्यटकों को सहूलियत रहेगी। रास्ते में कोबल स्टोन बिछाया जाएगा।

ये हैं प्रमुख 19 प्रोजेक्ट और उनकी स्थिति

- डेवलपमेंट ऑफ हेरिटेज वाक। लागत 3.46 करोड़। शुरुआत छह मई 2018।

- सात चौराहों का सुंदरीकरण। लागत 6.97 करोड़। शुरुआत 19 जून 2018।

- ताजमहल के आसपास सुंदरीकरण का कार्य। लागत 3.08 करोड़। शुरुआत 23 अगस्त 2018।

- दरेसी रोड पर विकास कार्य। लागत 97 लाख। शुरुआत 29 सितंबर 2018।

- माइक्रोस्किल डेवलपमेंट सेंटर। लागत दो करोड़। शुरुआत दस मई 2018।

- फतेहाबाद रोड का सुंदरीकरण। लागत 105 करोड़। 29 अगस्त 2018।

- आठ लोकेशन पर पब्लिक टॉयलेट का निर्माण। लागत 3.99 करोड़। शुरुआत दस मई 2018।

- मास्टर सिस्टम इंटीग्रेटर। लागत 282 करोड़। शुरुआत 29 अगस्त 2018। - स्ट्रीट वेंडिंग जोन का निर्माण। लागत 3.33 करोड़। शुरुआत 22 जून 2018।

- नगर निगम ताजगंज के स्कूल का सुंदरीकरण। लागत 1.24 करोड़। शुरुआत 11 अक्टूबर 2018।

- डिजिटल एजुकेशन ताजगंज इंटर कॉलेज। लागत 61 लाख। शुरुआत 10 मई 2018।

- वूमेन डिस्ट्रेस और हेल्थ सेंटर। लागत 3.40 करोड़। शुरुआत 22 दिसंबर 2018।

- जंक्शन इंप्रूवमेंट, पैन सिटी। लागत 2.22 करोड़। शुरुआत 22 दिसंबर 2018।

- इंप्रूवमेंट ऑफ ताज ईस्ट ड्रेन। लागत 26.09 करोड़। शुरुआत 22 दिसंबर 2018।

- रीहेबिलिटेशन ऑफ मेजर रोड। लागत 99.36 करोड़। शुरुआत एक मार्च 2019।

- रीहेबिलिटेशन ऑफ माइनर रोड (सीसी रोड)। लागत 79.83 करोड़। शुरुआत 9 मई 2019।

- रीहेबिलिटेशन ऑफ माइनर रोड (डामर रोड)। लागत 74.62 करोड़। शुरुआत नौ मई 2019

- सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट। लागत 3.83 करोड़। शुरुआत नौ मई 2019

- चौबीस घंटे वाटर सप्लाई मीट¨रग स्काडा सिस्टम। लागत 142 करोड़। शुरुआत नौ मई 2019

- सीवरेज नेटवर्क। लागत सौ करोड़। शुरुआत नौ मई 2019


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.