Move to Jagran APP

Mathura News: ओडिशा से ट्राली बैग में छिपाकर ला रहे थे सात लाख का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

Mathura News मथुरा पुलिस ने 31 किलो गांजे के साथ दो तस्कर पकड़े हैं। उनका एक साथी भागने में सफल हो गया है। तस्कर बोलेरो से गांजा की सप्लाई मथुरा में लेकर आ रहे थे। गांजे को कहां भेजना था पुलिस जानकारी जुटा रही है।

By Abhishek SaxenaEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 05:55 PM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 05:55 PM (IST)
Mathura News: ओडिशा से ट्राली बैग में छिपाकर ला रहे थे सात लाख का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार
Mathura News: गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपित पकड़े गए हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। मथुरा में कोसी-शेरगढ़ मार्ग से शुक्रवार को पुलिस ने दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उनका एक साथी भागने में सफल रहा। पुलिस ने 31 किलोग्राम गांजा बरामद कर बोलेरो को जब्त कर लिया। पुलिस बरामद किए गए गांजा की कीमत सात लाख रुपये बता रही है।

loksabha election banner

पुलिस ने ली लोकेशन

ओडिशा से बाेलेरो में गांजा की खेप लेकर आ रहे तस्करों की लोकेशन पुलिस को सुबह कोसी-शेरगढ़ मार्ग पर मिली। सीओ वरुण कुमार सिंह ने बताया, थाना प्रभारी अरुण पंवार ने विशंभरा पुलिस चौकी प्रभारी अर्जुन राठी, एसआइ रोहित सिंधू, हेड कांस्टेबल छविराम, कांस्टेबल जुगेन्द्र, दीपक कुमार, सुमित कुमार और युवराज के साथ बोलेरो की घेराबंदी की।

पुलिस ने संदिग्ध बोलेरो को रोकने का प्रयास किया, पर चालक ने बोलेरो को नहीं रोका और भागने की कोशिश की। नाका लगाकर शेरगढ़ मार्ग पर बोलेरो को पुलिस ने रोक लिया। इस बीच एक तस्कर भाग निकला।

ये किए गिरफ्तार

पुलिस ने भरतपुर राजस्थान के थाना जुरैडा के गांव पाई निवासीगण राकेश उर्फ लोकी और राजेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे ओडिशा से ट्राली बैग में छिपाकर गांजा लाते है।

इसकी सप्लाई मथुरा और आसपास के जिलों में करते हैं। आरोपितों से 31 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बोलेरो को जब्त कर लिया गया है। थाना प्रभारी अरुण पंवार ने बताया, आरोपित के फरार साथी की तलाश की जा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.