गुनगुना पानी पीएं, ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच कराते रहें
हेलो डॉक्टर-चिकित्सक बोले बदले मौसम में स्फूर्ति के लिए करें गुनगुने पानी का इस्तेमाल
आगरा, जागरण संवाददाता। बदले मौसम में स्फूर्ति के लिए गुनगुने पानी का सेवन सुबह और रात को जरूर करें। पानी ज्यादा पीएं, फल और ड्राई फ्रूट खाएं। ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच कराते रहें। इस मौसम में हो रही बीमारियों से जुड़े सवालों के जवाब गुरुवार को दैनिक जागरण के 'हेलो डॉक्टर' कार्यक्रम में फिजीशियन डॉ. राजकुमार गुप्ता ने दिए। सवाल: बेचैनी और घबराहट रहती है, पसीना बहुत आता है।
जवाब: अपना ब्लड प्रेशर चेक करा लें। 25 से 40 साल की उम्र में तनाव, खान-पान ठीक न होने से ब्लड प्रेशर बढ़ रहा है और मधुमेह की समस्या भी रहती है। मेटाबॉलिक डिसऑर्डर के कारण यह समस्याएं हो रही हैं। इससे बचने के लिए नियमित व्यायाम और खान-पान अच्छा रखें।
सवाल : पूरे शरीर में दर्द और टूटन रहती है। सुबह जागने के बाद परेशानी बढ़ जाती है।
जवाब : शरीर में दर्द की शिकायत अक्सर लोग करते हैं। यह यूरिक एसिड बढ़ने, पानी का सेवन कम करने, खाने में सही मात्रा में पौष्टिक आहार न लेने सहित थायरॉयड का कारण भी हो सकता है। गुनगुना पानी पीएं, घर का बना हुआ खाना, मौसमी फल, ड्राई फ्रूट खाएं। फिर भी दर्द रहता है तो डॉक्टर से परामर्श ले लें। सवाल: 10 दिन से सर्दी जुकाम है, ठीक नहीं हो रहा है।
जवाब : इस मौसम में एलर्जी के कारण भी जुकाम की समस्या हो रही है, इसे सही होने में समय लगता है। सवाल: काफी समय से खांसी है, ठीक नहीं हो रही है।
जवाब: यह टीबी के लक्षण हो सकते हैं। सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर बलगम की जांच करा लें। टीबी की दवाएं निश्शुल्क मिलती हैं और हर महीने 500 रुपये भी दिए जाते हैं।
सवाल: मौसम बदल रहा है, इस मौसम में बीमारियों से बचने के लिए क्या करें?
जवाब: पानी का सेवन अधिक करें, गुनगुना पानी पीएं यह अच्छा रहेगा। बाजार का खाना खाने से बचें, ठंडे खाद्य पदार्थो का सेवन करने से बचें। फल और सब्जी खूब खाएं। 30 मिनट व्यायाम करें
बीमारियों से बचने के लिए गुनगुना पानी पीएं, 30 मिनट नियमित व्यायाम करें। इससे मेटाबॉलिक डिसऑर्डर से बच सकते हैं। हाई ब्लड प्रेशर और मधुमेह की समस्या से भी बच सकते हैं। 30 साल की उम्र के बाद नियमित ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच करानी चाहिए। ब्लड प्रेशर सामान्य से अधिक है तो यह जीवनशैली में बदलाव कर ठीक हो सकता है। ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने के लिए दवाएं लेनी होती हैं। वहीं, ब्लड प्रेशर अनियंत्रित रहने से स्ट्रोक और हार्ट अटैक की आशंका बढ़ जाती है।
सामान्य ब्लड प्रेशर - 80, 120
शुगर का सामान्य स्तर
खाली पेट - 80 से 100
खाना खाने के बाद - 100 से 125
ये करें
- 30 साल के बाद नियमित ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच कराएं।
- नियमित व्यायाम करें।
- सुबह जगने के एक घंटे बाद नाश्ता कर लें। घर का खाना खाएं, सरसों के तेल का इस्तेमाल करें।
प्रोफाइल
एमबीबीएस - 1995 एसएन मेडिकल कॉलेज
एमडी - 2002 जेएलएन मेडिकल कॉलेज अजमेर
डॉ. राजकुमार गुप्ता, फिजीशियन
इन्होंने पूछे सवाल
आगरा: दीपक, राधेश्याम, रोहित उपाध्याय, प्रेम सिंह, मनोज कुमार, रोहित, अमित शर्मा, विक्रम सिंह, महेंद्र कुमार, पंकज दुबे, राजीव लवानियां, ममता, राधारानी। फीरोजाबाद: पवन कुमार, स्वीटी जैन, जेसिका, ब्रजेश, दीपक, आजाद, राजकुमार। मैनपुरी: राममित्र, विनोद बिहारी, देवेंद्र सिंह। एटा: तौफीक, कौशल, अजय। कासगंज: विपिन, अनुपम, सुधीर। मथुरा: दीनानाथ, अक्षय, राजीव सिंह, बिजेंद्र, अनुभव।