Hariyali Teej 2020: स्वर्ण हिंडोले में विराज ब्रज की महारानी देंगी दर्शन, निकलेगा डोला भी
Hariyali Teej 2020 बुधवार को हरियाली तीज से शुरु हो रही तेरह दिवसीय झूलन महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एसडीएम गोवर्धन राहुल यादव व सीओ गोवर्धन जितेंद्र कुमार बरसाना पह
आगरा, जेएनएन। कोरोना महामारी के चलते बृषभानु दुलारी गुरुवार को स्वर्ण हिंडोले में झूला तो झूलेंगी, लेकिन श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं देंगी। राधारानी मंदिर के सभी मार्गों पर बेरकेडिंग की जाएगी।
हरियाली तीज से वैसे तो पूरे ब्रज मंडल में झूलन महोत्सव की शुरुआत हो जाएगी। वहीं बृषभान नंदनी भी अपने कान्हा के साथ गुरुवार सुबह स्वर्ण हिंडोले में विराजमान होंगी, लेकिन इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए दर्शन प्रतिबंध रहेंगे। बुधवार को हरियाली तीज से शुरु हो रही तेरह दिवसीय झूलन महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एसडीएम गोवर्धन राहुल यादव व सीओ गोवर्धन जितेंद्र कुमार बरसाना पहुंचे। राधारानी मंदिर मार्गों का निरीक्षण किया। एसडीएम गोवर्धन राहुल यादव ने बताया कि राधारानी स्वर्ण हिंडोले में झूला झूलेंगी। शाम को सफेद छतरी में विराजमान होंगी। सीओ गोवर्धन जितेंद्र कुमार ने बताया कि सभी बैरियरों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। किसी भी श्रद्धालु को मंदिर में एकत्र नहीं होने दिया जाएगा।
सफेद छतरी में आज दर्शन देंगी लाड़लीजी
गुरुवार देर शाम राधारानी डोले में विराजमान होकर मंदिर के नीचे स्थित सफेद छतरी में आएंगी। जहां बृषभान दुलारी देर शाम तक विराजमान रहेंगी। राधारानी के सफेद छतरी मे दर्शनों को वैसे तो हर साल हजारों श्रद्धालु उमड़ते हैं, लेकिन इस बार कोरोना महामारी के चलते श्रद्धालुओं को सीढिय़ों पर ही रोक दिया जाएगा। जिसके चलते इस बार हजारों श्रद्धालु दर्शन से वंचित रहेंगे। सेवायत रासबिहारी गोस्वामी ने बताया कि गुरुवार से तेरह दिवसीय झूलन महोत्सव की शुरुआत राधारानी मंदिर से शुरु होगी। बृषभान नंदनी तेरह दिन तक सवर्ण ङ्क्षहडोले में अपने प्रियतम के साथ झूला झूलेंगी।