Move to Jagran APP

Gyanvapi Alert: जुमे की नमाज पर आगरा में अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में सुबह से पुलिस का गश्त

ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण के बाद पिछले सप्ताह जुमे की नमाज पर कानपुर में हुआ था विवाद। सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने से रोकने के लिए आगरा में भी पुलिस फोर्स सतर्क है। शुक्रवार सुबह से संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले इलाकों में गश्त चल रहा है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 10 Jun 2022 10:12 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jun 2022 10:12 AM (IST)
Gyanvapi Alert: जुमे की नमाज पर आगरा में अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में सुबह से पुलिस का गश्त
शुक्रवार सुबह जामा मस्जिद के आसपास गश्त करती पुलिस टीम।

आगरा, जागरण संवाददाता। आज जुमा है। जुमे की नमाज और पिछले सप्ताह कानपुर में हुए टकराव को देखते हुए आगरा में पुलिस फोर्स शुक्रवार सुबह से सतर्क है। ज्ञानव्यापी मस्जिद प्रकरण के बाद खुफिया एजेंसियों ने इनपुट दिया है कि मामूली बात पर भी हालात बिगड़ सकते हैं।

loksabha election banner

आगरा में जुमे की नमाज को लेकर सुबह से सतर्कता बरती जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में फोर्स के साथ अधिकारी फ्लैग मार्च कर रहे हैं। बुधवार को ही एडीजी आगरा जाने राजीव कृष्ण ने सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए थे। उन्होंने जोन के पुलिस अफसरों से कहा था कि किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था बिगड़नी नहीं चाहिए। आगरा में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने गुरुवार रात ही सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दे दिए थे कि अपने अपने क्षेत्रों में नजर बनाए रखें।

जुमे की नमाज पर मस्जिदों के आसपास मुस्तैद रहें। आज सुबह से जामा मस्जिद, ईदगाह, नामनेर, पचकुइंया, मंटोला, ढोलीखार, नालबंद आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है। देहात में भी थाना पुलिस नजर बनाए हुए है। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।

फिरोजाबाद में चूड़ी कारखानों में नहीं पहुंचे कारीगर

फिरोजाबाद में भी जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट है। शहर की मिश्रित आबादी वाले इलाकों में फोर्स तैनात है। चूड़ी कारखानों में समुदाय विशेष के कारीगरों और मजदूरों के न पहुंचने से शुक्रवार सुबह से काम शुरू नहीं हो सका है। गुरुवार को ही कारखाने बंद रहने की अफवाह उड़ा दी गई थी। इसके चलते पुलिस फोर्स और ज्यादा चौकन्नी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.