Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस गुरुकुल से दीक्षा लेकर हजारों शिष्य बने अर्जुन, इन विभूतियों ने भी बढ़ाया मान

    By Prateek GuptaEdited By:
    Updated: Tue, 23 Apr 2019 01:10 PM (IST)

    प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने स्नातकों को बांटी थीं डिग्री। गांधी नेहरू समेत राष्ट्र की विभूतियों ने बढ़ाया था गुरुकुल का मान।

    इस गुरुकुल से दीक्षा लेकर हजारों शिष्य बने अर्जुन, इन विभूतियों ने भी बढ़ाया मान

    आगरा, विपिन पाराशर। युग प्रवर्तक महर्षि दयानंद सरस्वती की दीक्षा स्थली व महात्मा नारायण स्वामी की तप स्थली पर गुरुकुल विवि की स्थापना को आर्यन पेशवा राजा महेंद्र प्रताप ने 65 एकड़ भूमि शिक्षा जगत में नए आयाम स्थापित करने के लिए दी थी। गुरुकुल विवि में हजारों छात्रों ने आयुर्वेद शिरोमणि की डिग्री हासिल कर नए आयाम स्थापित किए।
    एक समय था जब गुरुकुल विश्वविद्यालय भारत की प्रमुख सामाजिक एवं राष्ट्रीय शिक्षण संस्था रही। सरकार के नियमों से बाधित हुई आयुर्वेद शिरोमणि डिग्री के बाद संस्था में बिखराव शुरू हो गया। आज गुरुकुल वेद विद्यालय का संचालन हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


    आर्यन पेशवा राजा महेंद्र प्रताप द्वारा सन् 1902 में दी 65 एकड़ भूमि पर 16 दिसंबर 1911 में आर्य जगत के महात्मा नारायण स्वामी की अगुवाई में गुरुकुल विवि शुरू हुआ। स्थापना के साथ ही गुरुकुल ने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयुर्वेद शिरोमणि (बीएएमएस) के अलावा साहित्य, इतिहास, आध्यात्म व राजनीति के विभिन्न क्षेत्रों में यहां से स्नातक छात्र देशभर की विभिन्न संस्थाओं में शिखर तक पहुंचे।
    भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने खुद दीक्षांत समारोह में पहुंचकर स्नातकों को डिग्री प्रदान की थी। इनके अलावा महात्मा गांधी, पं. जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, गोविंद बल्लभ पंत, महामना मदनमोहन मालवीय, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, सरोजनी नायडू जैसी राष्ट्र विभूतियों न गुरुकुल पहुंचकर यहां का गौरव बढ़ाया था।


    धीरे- धीरे समय ने करवट ली और त्यागी, तपस्वी, योग्य आचार्यों एवं पदाधिकारियों का स्थान भोग विलास तथा स्वार्थी तत्वों के हाथ पहुंचा। गुरुकुल की प्रतिष्ठा धूल धूसरित होने लगी। संसाधनों की बिक्री शुरू हो गई, रसोई के बर्तन तक तत्कालीन संचालकों ने बेच डाले। ऐसे में उप्र आर्य प्रतिनिधि सभा में परिवर्तन हुआ और गुरुकुल की दशा में भी कुछ बदलाव नजर आने लगा।
    गुरुकुल विश्वविद्यालय की मान्यता खारिज होने के बाद आर्य प्रतिनिधि सभा ने गुरुकुल वेद मंदिर की स्थापना कर इसके संचालन की जिम्मेदारी आचार्य स्वदेश को दी। वर्तमान में आचार्य स्वदेश स्वामी रामदेव व उनके अनुयायियों की मदद से गुरुकुल वेद विद्यालय का संचालन कर रहे हैं और 186 बच्चे वेद अध्ययन कर रहे हैं।

    गुरुकुल में 1986 तक बीएएमएस की शिक्षा
    गुरुकुल विवि में आयुर्वेद शिरोमणि (बीएएमएस) की शिक्षा 1986 तक ही चली। सूबे की जनता सरकार में तत्कालीन शिक्षामंत्री रहे कल्याण ङ्क्षसह ने नियम बनाया कि जो विवि चार साल की आयुर्वेद की डिग्री दे रहे हैं, वहां पांच वर्षीय कोर्स लागू हो। आयुर्वेद शिरोमणि के लिए एमबीबीएस की तरह प्रतियोगी परीक्षा पास को ही तरजीह मिले। गुरुकुल विवि ने इसका विरोध किया और अदालत से स्टे ले लिया। बावजूद इसके 1986 तक विवि में आयुर्वेद शिरोमणि (बीएएमएस) की शिक्षा दी गई। इसके बाद मान्यता रद हो गई।