Move to Jagran APP

कोरोना महामारी के चलते शिष्य नहीं ले पाएंगे गुरुजनों का आशीर्वाद

गुरु पूर्णिमा पर सूने रहेंगे बटेश्वर के आश्रम बेरीकेडिंग कर सीमाएं सील करेगी पुलिस

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 06:35 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 06:35 AM (IST)
कोरोना महामारी के चलते शिष्य नहीं ले पाएंगे गुरुजनों का आशीर्वाद
कोरोना महामारी के चलते शिष्य नहीं ले पाएंगे गुरुजनों का आशीर्वाद

जागरण टीम, आगरा। इस बार बटेश्वर के आश्रमों में गुरु पूर्णिमा की धूम देखने को नहीं मिलेगी। कोरोना महामारी के चलते इस बार शिष्य अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लेने आश्रमों तक नहीं पहुंच पाएंगे। पुलिस द्वारा बेरीकेडिग कर बटेश्वर सीमाएं बंद कर दी जाएगी। गुरु पूर्णिमा पर बटेश्वर के आश्रम सूने रहेंगे। वहीं भंडारों का आयोजन भी नहीं कराया जाएगा। परमार्थ धाम आश्रम के ब्रजेश शास्त्री का कहना है कि कोरोना महामारी के चलते भक्तजनों को घर पर पर्व मनाने का संदेश दिया है। अयोध्या दास महाराज ने बताया कि दूर दराज से आने वाले भक्त इस बार नहीं आ रहे हैं। ग्रामीणों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाएंगे। ये आश्रम रहेंगे सूने

loksabha election banner

कोदरिया आश्रम, परमार्थ धाम, अयोध्या धाम, हनुमान गढ़ी, परमहंस आश्रम, सियाराम दास आश्रम, वैराग्य नंद आश्रम, मधुवन आश्रम, पंचवटी आश्रम आदि आश्रमों मे बाहर के शिष्य नहीं पहुंच पाएंगे। शिष्य आज करेंगे गुरु पूजन

जागरण टीम, आगरा। गुरु पूर्णिमा के मौके पर फतेहपुर सीकरी कस्बे के आश्रमों व मंदिरों को सजाया गया है। श्री परमहंस आश्रम, हनुमान बगीची, तेहरा गेट और साथा गांव समेत अन्य स्थलों पर गुरु पूजन के कार्यक्रम आज होंगे। वहीं कस्बा निवासी ललितांबा पीठाधीश्वर आचार्य जय राम के शिष्यों ने उनके वृंदावन आश्रम पहुंच गुरु की पूजा अर्चना की। मुरारीलाल बजरंगी, राजेंद्र कुमार, शिव कुमार गोयल, विष्णु कुमार गोयल, डां. संजय सिघल डा. घनश्याम, रामू जायसवाल, जानकी प्रसाद अग्रवाल ने गुरु का आशीर्वाद लिया। प्रभु का हाथ पकड़ने से होती है नैया पार

जागरण टीम, आगरा। बटेश्वर के प्राचीन मंदिर वनखंडेश्वर मोरार में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन सुदामा चरित्र सुन श्रोता भावुक हो गए। शुक्रवार को श्रोताओं से सुदामा और रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुना। कथावाचक जितेंद कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भगवान जिसका हाथ पकड़ लेते हैं उनकी नैया पार हो जाती है। भगवान ने सुदामा का हाथ थाम और उनकी सारी विपदाएं दूर कर दी। उन्होंने बताया कि मित्रता कैसे निभाई जाती है यह को श्रीकृष्ण से सीखे। द्वारिकाधीश होने के बाद भी वह अपने बचपन के मित्र गरीब सुदामा को नहीं भूले। भगवान ने मित्र का स्वागत अपने आंसूओं सेचरण धोकर किया। मुट्ठी भर चावल के बदले उन्हें तीनों लोकों का सुख और वैभव दे दिया। सुदामा चरित्र सुन भक्त भावविभोर हो गए। चमेली देवी, अर्जुन सिंह, यज्ञपति, भगवान देवी, रामदत्त कुशवाह, रुमाल सिंह, उपदेश, सौरव, शिवदास पुजारी मौजूद रहे।

भक्तों ने उद्वव चरित्र को सुना

जागरण टीम, आगरा। खेरागढ़ के कुल्हाड़ा स्थित संत आश्रम पर चल रही श्री मद् भागवत कथा के अंतिम दिन भक्तों ने कथा का रसपान किया। भागवताचार्य साध्वी प्रिया भक्तों को उद्धव और कृष्ण सुदामा चरित्र की कथा सुनाई। शनिवार को कथा का भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बाबा नवलदास मंदिर पर आज होगा भंडारा

जागरण टीम, आगरा। पिनाहट के गांव कांकरखेड़ा स्थित बाबा नवलदास महाराज मंदिर पर ग्रामीण के सहयोग से शनिवार को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के महंत रवियानंद महाराज ने बताया कि हर वर्ष गुरु पूर्णिमा के दिन रामायण पाठ का आयोजन किया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.