Move to Jagran APP

आगरा में पाइप लाइन खुदाई में उखाड़ दिए हरे पेड़, वन विभाग ने दी तहरीर

यमुना किनारा रोड पर काली मंदिर से हाथी घाट तक पिछले साल लगाए थे पौधे। स्मार्ट सिटी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ थाना छत्ता में दी तहरीर होगी जांच। केवल जेसीबी चालक के खिलाफ कार्रवाई कर की गई खानापूरी। आला अधिकारियों को बचाया गया।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 20 Jun 2021 09:44 AM (IST)Updated: Sun, 20 Jun 2021 09:44 AM (IST)
आगरा में पाइप लाइन खुदाई में उखाड़ दिए हरे पेड़, वन विभाग ने दी तहरीर
यमुना किनारा रोड पर हरे पेड़ काटे जाने के बाद रुकवाया गया काम।

आगरा, जागरण संवाददाता। यमुना किनारा रोड पर काली मंदिर से लेकर के हाथी घाट तक पाइप लाइन डालने के लिए वन विभाग के हरे पेड़ काट दिए गए। इसकी अनुमति नहीं ली गई थी। वन विभाग ने थाना छत्ता में स्मार्ट सिटी के कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ तहरीर दी है।जेसीबी चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

loksabha election banner

यमुना किनारा रोड पर जल निगम द्वारा पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। शनिवार को पाइप लाइन डालने से पहले होने वाले खुदाई के दौरान काली मंदिर से हाथी घाट तक वन विभाग के हरे पेड़ काट दिए गए। इसकी जानकारी जैसे ही वन विभाग के अधिकारियों को हुई वे तत्काल मौके पर पहुंच गए।एसडीओ नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि पौधारोपण अभियान के तहत यहां पिछले साल पौधे लगाए गए थे जो अब कुछ फुट ऊंचे पेड़ बन गए थे। इन्हीं पेड़ों को जेसीबी से हटाया गया है। हमारे विभाग को सिर्फ पाइप लाइन डालने की जानकारी थी, पेड़ काटने की अनुमति नहीं ली गई थी। मौके पर ही जेसीबी चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था। संबंधित विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा कराया जाएगा। इंस्पेक्टर छत्ता ने बताया कि वन विभाग की तरफ से स्मार्ट सिटी के कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। मामले की जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.