Move to Jagran APP

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ब्रज की विभूतियों को ब्रज रत्न से किया अलंकृत, जानिए किस− किस को मिला सम्मान

कलाकृति कल्चरल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ब्रज रत्न अवार्ड समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंचीं। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल भी मौजूद हैं। ब्रज रत्न अवार्ड समारोह में काका हाथरसी को मरणोपरांत अवार्ड दिया जाना है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 21 Dec 2021 04:54 PM (IST)Updated: Tue, 21 Dec 2021 04:54 PM (IST)
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ब्रज की विभूतियों को ब्रज रत्न से किया अलंकृत, जानिए किस− किस को मिला सम्मान
कलाकृति में कल्चरल कन्वेंशन सेंटर ब्रज रत्न अवार्ड समारोह का उद्घाटन करतीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल।

आगरा, जागरण संवाददाता। देश आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसके पीछे उद्देश्य यह है कि देश को आजाद कराने और आजादी के बाद उसे आगे ले जाने वाले लोगों के बारे में युवा पीढ़ी जान सके। हमें युवाओं को अच्छे संस्कार, अच्छी पढ़ाई, अच्छा मार्गदर्शन देना होगा, जिससे कि वो देश का भार अपने कंधों पर आने पर उसे आगे ले जा सकें।

loksabha election banner

कलाकृति कल्चरल कन्वेंशन सेंटर में मंगलवार को इन्क्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित ब्रज रत्न अवार्ड समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल आंनदीबेन पटेल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम बच्चों को पढ़ाएं और सिखाएं, जिससे उनमें देशप्रेम की भावना बढ़े। संस्कृति का संरक्षण भी एक तरह की राष्ट्र सेवा है। इसके लिए युवाओं को आगे आना चाहिए, तभी हमारी संस्कृति सुरक्षित रह सकेगी। ब्रज का यह प्रेम, ब्रज रत्न अवार्ड समारोह में मुझे आप सभी के बीच ले आया। पिछली बार इस आयोजन में वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रही थी, लेकिन इस बार यहां आना यादगार अनुभव है। ब्रज संस्कृति के संवर्द्धन, सम्मान और सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने वालों को यह सम्मान देना इस सम्मान का भी सम्मान है। मेरा मानना है कि किसी भी संस्कृति का संरक्षण या उसका संवर्द्धन भी राष्ट्र सेवा से कम नहीं है, बल्कि यह अपनी जन्मभूमि के प्रति कृतज्ञता अर्पित करने का एक स्वर्णिम अवसर है। अब इन अवार्डियों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है, क्योंकि अपनी प्रतिभा को उन्हें और मजबूती के साथ प्रदर्शित करना होगा।

समारोह में अध्यात्म, साहित्य, खेल, अभिनय, फिल्म निर्माण, नृत्य और संगीत सहित 11 विभिन्न क्षेत्रों में विश्व स्तर पर ब्रज की कीर्ति पताका फहरा चुके ब्रज के सितारों को सम्मानित किया गया। समारोह में प्रथम बार मरणोपरांत सम्मान हास्य कवि पद्मश्री काका हाथरसी को दिया गया, जिसे उनके पारिवारिक मित्र डा. रमेश गुलाटी ने ग्रहण किया। पूर्व एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया को ग्रेट अचीवर सम्मान से सम्मानित किया गया। इंग्लैंड में प्रवास कर रहीं विख्यात कथक गुरु काजल शर्मा का सम्मान उनके परिजनों ने स्वीकार किया। अवार्ड के लिए 56 लोगों का नॉमिनेशन हुआ था, जिनमें से जूरी ने 12 लोगों का चयन किया।

कान्हा की जन्म भूमि को कोई भूल नहीं सकता

राज्यपाल ने कहा कि ब्रज भूमि हम सभी के हृदय में रची-बसी है। हम भले ही दुनिया के किसी भी क्षेत्र में रहते हों लेकिन कान्हा की जन्म भूमि को भूल नहीं सकते हैं। मैं गुजरात से आती हूं, वहां भगवान श्रीकृष्ण ने द्वारिका बसाई वहां जय श्रीकृष्णा बोला जाता है। ब्रज भूमि तो भगवान की बाल लीला और राधा-कृष्ण के अगाध प्रेम की नगरी है। आध्यात्मिक चिंतन के लिए विख्यात मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण की 16 कलाओं से युक्त महान संस्कृति है। ब्रज संस्कृति उल्लासमय है, यहां सदा रस की वर्षा होती रहती है।

गौरवशाली है आगरा का इतिहास

राज्यपाल ने कहा कि आगरा का इतिहास गौरवशाली है। यहां स्थापत्य कला का अद्वितीय स्मारक ताजमहल है। पर्यटन के अलावा साहित्य और ललित कला के क्षेत्र में भी आगरा विशेष स्थान रखता है। द्वारिकाप्रसाद माहेश्वरी, अमृतलाल नागर, जगबीर सिंह, दीपक चाहर, राहुल चाहर, हेमलता काला, पूनम यादव, दीप्ति शर्मा, सुधीर नारायन, रवि टंडन, अनिल शर्मा जैसी शख्सियतों ने दुनियाभर में आगरा का मान बढ़ाया है। कभी यह पता नहीं था कि आगरा में ऐसी भी हस्तियां हैं।

ब्रज रत्न से अलंकृत की गईं विभूतियां

-ग्रेट अचीवर सम्मान: पूर्व एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया

-हास्य कवि पद्मश्री काका हाथरसी (मरणोपरांत)

-राष्ट्र गौरव सम्मान: प्रो. बलदेव भाई शर्मा

-लोक गायक संगीतकार सम्मान: चौधरी बदन सिंह, पूर्व विधायक एवं लोक संस्कृति संरक्षक

-अभिनय, माडलिंग फैशन पुरुष: कर्नल मनहर शर्मा

-खेल पुरुष सम्मान: एथलीट कैप्टन रतन सिंह भदौरिया

-खेल सम्मान: क्रिकेटर हेमलता काला

-चिकित्सा सम्मान: डा. ज्ञान प्रकाश, सर्जन

-हास्य कवि सम्मान: कवि रमेश मुस्कान

-नृत्य कला सम्मान: कथक गुरु एवं नृत्यांगना काजल शर्मा

-अभिनय, माडलिंग माडल महिला: वंदना गुप्ता।

इन्होंने किया स्वागत

इन्क्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर, ब्रज रत्न अवार्ड आयोजन समिति के चेयरमैन किशोर खन्ना, एडवाइजरी बोर्ड के चेयरमैन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह, अप्सा के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, राजेश गर्ग, रोहित जैन, एपीएस ग्रुप की निदेशक डा. आंचल शर्मा, फाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष डा. सुरेंद्र सिंह भगौर, महासचिव अजय शर्मा, संयोजक ब्रजेश शर्मा, अध्यक्ष मधुसूदन भट्ट आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।

यह रहे मौजूद

केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबीरानी मौर्य, विधायक पक्षालिका सिंह, महंत योगेश पुरी, राकेश चौहान, गोपाल गुप्ता, प्रह्लाद अग्रवाल,मधुकर अरोरा, शकुन बंसल, असलम के. सैफी, मुकुल जैन, आदर्शनंदन गुप्त, एकता बिल्डर्स के चेयरमैन मुरारी प्रसाद अग्रवाल, डा. अशोक शर्मा, डा. राम नरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.