Move to Jagran APP

फीरोजाबाद पहुंची महामहिम आनंदी बेन, देखा फैक्‍ट्री में कैसे बनती हैं चूडि़यां Agra News

दो दिन जिले में बिताएंगी राज्‍यपाल आनंदी बेन पटेल। शनिवार सुबह ऊधनी गांव मे लगाएंगे चौपाल।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 06:16 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 09:53 PM (IST)
फीरोजाबाद पहुंची महामहिम आनंदी बेन, देखा फैक्‍ट्री में कैसे बनती हैं चूडि़यां Agra News
फीरोजाबाद पहुंची महामहिम आनंदी बेन, देखा फैक्‍ट्री में कैसे बनती हैं चूडि़यां Agra News

आगरा, जेएनएन। तीन दिन आगरा के दौरे के बाद राज्‍यपाल आनंदी बेन पटेल शुक्रवार शाम फीरोजाबाद पहुंच गई हैं। यहां गेस्‍ट हाउस में कुछ देर आराम करने के बाद उन्‍होंने सन ग्‍लास फैक्‍ट्री का निरीक्षण किया। कांच उत्‍पादों के संबंध में उन्‍होंने जानकारी ली। इसके साथ ही उन्‍होंने ग्‍लास बनने की प्रक्रिया भी समझी। सन ग्‍लास फैक्‍ट्री के निदेशक हेमंत अग्रवाल ने उन्‍हें जानकारी दी। इसके बाद वे फीरोजाबाद ग्‍लास फैक्‍ट्री पहुंची। यहां उन्‍होंने थर्मस रिफिल बनने की जानकारी ली। उन्‍होंने चूड़ी बनाने की प्रक्रिया को भी देखा। 

loksabha election banner

महामहिम के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने हाईवे और सर्विस लेन को राजा का ताल से ऊंधनी तक साफ करा दिया था। शुक्रवार को नगर निगम एवं पंचायती राज विभाग के सैंकड़ों कर्मचारियों ने शुक्रवार को सुबह से शाम तक युद्धस्तर पर कार्य किया।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के जिले में आने से पहले प्रशासन ने शुक्रवार की शाम तक विशेष सफाई अभियान चलाया। नगर आयुक्त विजय कुमार ने 300 से अधिक कर्मचारी हाईवे की सफाई में लगाए थे। शुक्रवार को एक गैंग ने मीरा चौराहे से राजा का ताल तक और दूसरी ने गांव मौढ़ा से मक्खनपुर स्थित सन ग्लास तक हाईवे साफ किया। जेडएसओ दलवीर ङ्क्षसह सहित सभी सेनेटरी इंस्पेक्टर व सुपरवाइजर सफाई व्यवस्था में जुटे रहे। इसके साथ ही विजयपुरा फाटक से गांव ऊंधनी तक जाने वाली सड़क के दोनों ओर सफाई करा दिए गए। सुबह से ही दर्जनों की संख्या में सफाई कर्मी सड़क के दोनों ओर खड़ी झाडिय़ों को पूरी तरह साफ कर दिया।

महामहिम के स्वागत को सजा ऊंधनी गांव

सदर ब्लॉक के गांव ऊंधनी का माहौल इन दिनों जुदा है। अधिकारियों की गाडिय़ों का आना जाना लगा है। कहीं झाड़ू लग रही है तो कहीं पुताई चल रही है। जगह जगह कूड़ेदान रखे हैं और हर किसी को गंदगी न करने की सीख दी जा रही है। पॉलीथिन तो कहीं नजर ही नहीं आ रही। 2480 की आबादी वाली ग्राम पंचायत ऊंधनी का कायाकल्प महामहिम आनंदी बेन के आगमन को देखते हुए हुआ है। राज्यपाल शनिवार की सुबह नौ बजे करीब यहां आएंगी। वह चौपाल लगाकर ग्रामीणों से रूबरू होंगी। ओडीएफ हो चुका यह गांव एक दशक पहले अंबेडकर गांव रह चुका है। लिहाजा सड़क, नाली और पेयजल जैसी कोई बड़ी समस्या यहां पहले से नहीं थी। छोटी छोटी समस्याओं को प्रशासन ने गुरुवार को ही खत्म करा दिया। शुक्रवार को इसे सजाने संवारने का काम चला। नालियों की तलीझाड़ सफाई करा दी गई है।

प्राथमिक स्कूल, पंचायत घर का रंग रोगन कर उसे नया सा कर दिया गया है। सुबह बच्चों से जागरूकता रैली भी निकलवाई गईं। ग्रामीण भी प्रशासन की तैयारियों को देख खुश हैं। एक गली के कोने पर खड़ी ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले एक बार मुख्य सचिव आए थे। तब भी इतना काम नहीं हुआ था। अब तो प्रशासन ने पूरा गांव जैसे दूध से धो दिया है। गंदगी कहीं नजर ही नहीं आ रही। राज्यपाल यहां एक घंटे तक रहेंगी।

विद्युत विभाग ने गांव ऊंधनी में लगाया गया कैंप

विद्युत विभाग द्वारा गांव ऊंधनी में सुबह से कैंप लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं दूर गईं। अधीक्षण अभियंता एके वर्मा, एक्सईएन एचएस भास्कर सहित अधिकारियों की टीम के साथ गांव में डेरा जमाए रहे। कैंप में दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों के बिल ठीक कराए गए। नए कनेक्शन भी दिए।

रास्ते के स्कूल भी चमके

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने गांव ऊंधनी के प्राथमिक स्कूल को चमका दिया। शौचालय में टायल्स, पानी की टंकी एवं कमरों में शानदार पेंङ्क्षटग बनवाई गई है। इसके साथ ही सड़क किनारे बने खरसुली, हमीरपुरा एवं विजयपुरा के प्राथमिक स्कूल की भी रंगाई पुताई की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.