Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    City Bus Route: सिटी बस से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर, आगरा में अब पांच नए रूट और जुड़ेंगे, रात 11 बजे तक चलेंगी गाड़ियां

    Updated: Sat, 18 May 2024 08:02 AM (IST)

    Agra City Bus Route आगरा में सिटी बस सेवा का दायरा और बढ़ने जा रहा है। अब एक जुलाई से रुनकता अछनेरा और पिनाहट के लिए चलेगी सिटी बस। सुबह पांच से रात 11 बजे तक बसों का होगा सिटी बसों का संचालन। स्लैब के हिसाब से 10 से 55 रुपये तक प्रति यात्री का होगा किराया। अब तक 15 रूटों पर बस चलती हैं।

    Hero Image
    Agra City Bus News: सिटी बस सेवा का दायरा एक जुलाई से और भी बढ़ने जा रहा है।

    जागरण संवाददाता, आगरा। सिटी बस सेवा का दायरा एक जुलाई से और भी बढ़ने जा रहा है। रुनकता, अछनेरा, खंदौली, पिनाहट सहित पांच क्षेत्रों के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा। बसें सुबह पांच से रात 11 बजे तक चलेंगी। स्लैब के हिसाब से 10 से 55 रुपये प्रति यात्री किराया होगा। पांच नए रूट जुड़ने से सिटी बसों के 20 रूट हो जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहर में 15 रूट पर सिटी बस सेवा संचालित हैं। सबसे अधिक बसें एमजी रोड से होकर 65 चलती हैं। लंबे समय से यात्रियों द्वारा शहरी सीमा के आसपास वातानुकूलित बसें चलाने की मांग की जा रही है। डीएम से लेकर मंडलायुक्त को कई बार ज्ञापन भी दिया जा चुका है। यात्रियों की मांग पर आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट प्रशासन की टीम ने नए रूट को लेकर सर्वे किया।

    नए रूटों पर शुरू होगा बसों का संचालन

    ट्रांसपोर्ट प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि रामबाग से रुनकता, बिजलीघर से पिनाहट, रामबाग से खंदौली, बोदला से अछनेरा सहित पांच नए रूट शामिल किए जा रहे हैं। इन रूट पर एक जुलाई से बसों का संचालन शुरू होगा। स्टापेज भी तय किए जाएंगे। किराया सूची भी चस्पा की जाएगी। अगर इन रूटों पर बसों का संचालन सफल रहता है तो नए रूट पर विचार किया जाएगा।

    ये भी पढ़ेंः Banke Bihari: तपती धूप में लड्डू गोपाल को बचाते दर्शन के लिए पहुंच रहे भक्त, वृंदावन में दिख रहा आस्था का अटूट बंधन

    चार लाख का मिलता है राजस्व 

    शहर में हर दिन 100 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होता है। फाउंड्रीनगर डिपो में चार्जिंग स्टेशन बना हुआ है। हर दिन 20 हजार यात्री सफर करते हैं। इससे चार लाख रुपये का राजस्व मिलता है।

    ये भी पढ़ेंः Weather Update: यूपी का सबसे गर्म शहर रहा आगरा, लू के लिए यलो अलर्ट जारी, हीट स्ट्रोक का खतरा, ऐसे करें बचाव

    सिटी बसों का संचालन बेहतर तरीके से करने के लिए कहा गया है। इससे यात्रियों को आवागमन में सहूलियत रहेगी। पूर्व के मुकाबले सिटी बस के किराया में भी कमी हुई है। यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी से इन्कार नहीं किया जा सकता है। रितु माहेश्वरी, मंडलायुक्त