गुड फ्राइडे पर याद किया प्रभु यीशु का बलिदान, की प्रार्थना सभा
गिरिजाघरों में प्रार्थना सभा के साथ विश्व कल्याण की कामान धर्म विविधताओं से सात विशेष आराधनाएं भी की गईं
By Edited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 09:30 AM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 09:31 AM (IST)
आगरा,जागरण संवाददाता। गुड फ्राइडे पर गिरिजाघरों में प्रार्थना सभाएं और धर्म विविधताओं से सात विशेष आराधनाएं की गईं। प्रभु यीशु मसीह के सलीब पर कष्टदाई मृत्यु का पारंपरिक शोक मनाया गया। प्रतापपुरा स्थित सेंट मेरीज चर्च में फादर स्टीफन, फादर फ्रासिस, फादर प्रेयस एंटोनी, फादर मून लाजरस ने मुख्य प्रार्थनाएं कराई। वजीरपुरा मार्ग स्थित निष्कलंक माता महागिरजाघर में आर्चबिशप डॉ. आल्बर्ट डिसूजा, फादर इग्नेशियुस मिराडा, फादर चार्ल्स, फादर प्रवीन, फादर आलोक, फादर जॉर्ज पॉल ने प्रार्थना कराई। छावनी स्थित सेंट पैट्रिक्स चर्च में फादर जॉन फरेरा, फादर डेनिस, फादर राजन ने प्रार्थना कराई। बड़ी संख्या में पुरोहित, धर्म भाई-बहन और मसीही लोगों ने भाग लेकर अपने पापों के लिए प्रायश्चित किया। विश्व कल्याण की कामना की। कलक्ट्रेट के सामने हैवलॉक मेथोडिस्ट चर्च में दोपहर से प्रार्थना सभा चली। प्रभु यीशु के त्याग और बलिदान का स्मरण किया गया। एसटी गिल, वीरेंद्र लाल, उर्मिला गिल, लाजर मसीह, स्टेला रॉबर्ट आदि ने प्रवचन दिए। प्रतापपुरा स्थित सेंट मेरीज चर्च में पुरोहित फादर फ्रांसिस डिसूजा ने प्रवचन दिया। कहा कि आज भी किसी गरीब, निर्दोष और भूखे पर जुल्म ढाया जाता है तो इसमें उपस्थित ईश्वर पर सीधा प्रहार किया जाता है। मानव की चित्रामा का ह्रास होता है। जुल्म करने वाले के अंदर ईश्वरीयता नष्ट हो जाती है। फादर फ्रांसिस डिसूजा के निर्देशन में युवाओं ने प्रभु ईसा के क्रास रास्ते (चौदह माफों) का जीवंत मंचन किया। लुई आल्बर्ट और पॉलिन फ्रांसिस के निर्देशन में भजन गायन हुआ। जागरण की मिस्सा आज क्रिश्चियन समाज सेवा सोसायटी के अध्यक्ष डेनिस सिल्वेरा ने सबसे ईस्टर संडे में भाग लेने की अपील की। शनिवार रात को 11.30 बजे जागरण की मिस्सा होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें