Move to Jagran APP

बप्पा की आराधना संग सामाजिक सरोकार की झलक

आगरा: शहर में सजे गणपति पंडालों में भगवान गणेश की आराधना संग सामाजिक सरोकारों की झलक दिख रही है। कहीं रक्तदान तो कहीं प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 10:15 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 10:15 PM (IST)
बप्पा की आराधना संग सामाजिक सरोकार की झलक
बप्पा की आराधना संग सामाजिक सरोकार की झलक

आगरा: शहर में सजे गणपति पंडालों में भगवान गणेश की आराधना संग सामाजिक सरोकारों की झलक भी देखने को मिल रही है। सोमवार को नौलक्खा में सजे पंडाल में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ तो बच्चों ने चित्रकला व नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मंगलमूर्ति सेवा समिति: नौलक्खा तांगा स्टैंड पर चल रहे गणेश उत्सव में सोमवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। लोकहितम ब्लड बैंक व जीवन किरण के सहयोग से आयोजित शिविर का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया। 122 भक्तों ने रक्तदान किया गया। भूपेंद्र ठाकुर, दिग्विजय नाथ तिवारी, विष्णु कटारा, अंशुल ठाकुर, मनीष तोमर, मयंक, मुकुल, गोल्डी शर्मा, विक्रांत ठाकुर, टिंकल कुशवाहा आदि मौजूद रहे। श्री साई सेवा मित्र मंडल: डिफेंस एस्टेट फेज वन में मनाए जा रहे गणेशोत्सव में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें 453 बच्चों ने अपनी मेधा दिखाई। नृत्य प्रतियोगिता में 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का सेमीफाइनल हुआ। इसमें 21 ने नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं शाम को हरेंद्र चाहर, अशोक चाहर और रात को आरती विनय गुप्ता ने आरती की। संजय सत्यदेव, राकेश गौतम, निरंजन सिंह, विनय शारदा, सौरभ वर्मा, पियूष मंगल, राजन सेन, मोहित तोमर, सानू गुप्ता मौजूद रहे। सोनी अपार्टमेंट: अशोक नगर स्थित अपार्टमेंट में गणेश उत्सव के पांचवें दिन शंकर-पार्वती के विवाह का आयोजन हुआ। अलीगढ़ से आए कलाकारों ने उनकी सजीव लीलाएं प्रस्तुत कीं। पार्वती जी के कन्यादान को श्रद्धालुओं में होड़ रही। शाम को आरती डॉ. जेएन टंडन ने की। गणेश जी को मोदक का भोग लगाया गया। वंदना सिंह, वीरेंद्र सिंह मेड़तवाल, पूर्व पार्षद सुनील जैन मौजूद रहे। प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू

loksabha election banner

कई लोगों ने सोमवार को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया। प्रशासन द्वारा अभी तक कुंड नहीं बनवाए गए हैं। इसके चलते लोगों ने कैलाश व हाथीघाट पर यमुना में ही प्रतिमाओं का विसर्जन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.