Move to Jagran APP

Acid Attack: अागरा में प्रेमिका ने तेजाब से झुलसा दिए तीन परिवारों के अरमान, पांच बहनों का इकलौता भाई था देवेंद्र

गुरुवार को प्रेमिका ने फेंका था प्रेमी पर तेजाब। हो गई थी प्रेमी की मौत। एक महीने बाद जानी थी प्रेमी देवेंद्र की बरात तैयारी में जुटा था परिवार। आरोपित प्रेमिका को भी जाना पड़ेगा जेल अभी उसका भी चल रहा है इलाज।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 26 Mar 2021 07:45 AM (IST)Updated: Fri, 26 Mar 2021 07:45 AM (IST)
Acid Attack: अागरा में प्रेमिका ने तेजाब से झुलसा दिए तीन परिवारों के अरमान, पांच बहनों का इकलौता भाई था देवेंद्र
अागरा में प्रेमी पर एसिड फेंकने वाली युवती का इलाज चल रहा है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में प्रेमिका के तेजाबी हमले ने एक साथ तीन परिवारों के अरमान को झुलसा दिया। पांच बहनों से इकलौता भाई और एक मां से उसके घर का चिराग छीन लिया। वहीं जिस युवती से देवेंद्र का रिश्ता तय हो गया था। एक महीने बाद दोनों को सात फेरे लेने थे। मंगेतर के अरमानों को तेजाब से हमेशा के लिए झुलसा दिया। वहीं आरोपित प्रेमिका का भी जेल जाना तय है। ऐसे में उसकी जिंदगी भी अब पहले जैसी आसान नहीं रहेगी।

loksabha election banner

प्रेमिका ने युवक की शादी दूसरी जगह तय होने से नाराज होकर लैब असिस्टेंट को साजिश के तहत अपने घर बुलाया था। आरोप है कि गुरुवार सुबह विवाद होने पर प्रेमिका सोनम ने उसे पंखा सही करने के कमरे पर बुलया था। वहां पर देवेंद्र पर उसे तेजाब से जला दिया। देवेंद्र की एक महीने बाद ही बरात जानी थी। मां और बहनें इकलौते बेटे के सिर पर सेहरा बांधने की तैयारी में जुटी थीं। कासगंज के थाना सहावर के गांव बहापुर निवासी देवेंद्र राजपूत आगरा में करीब बारह साल से खंदारी इलाके में किराए पर रहते थे। यहां वह एक पैथोलाजी में लैब असिस्टेंट थे।देवेंद्र के स्वजन ने बताया कि वह इकलौता बेटा था। पांच बहनों में सबसे छोटा था। पिता खेती करते हैं।स्वजन ने उसका रिश्ता कासगंज की युवती से तय कर दिया था। उसकी 28 अप्रैल को बरात जानी थी। पांचों बहनें इकलौते भाई की शादी तैयारी के लिए खरीददारी में जुटी थीं।

देवेंद्र की शादी का कार्ड भी छप चुका था। शादी में बुलाने वालों को कार्ड भेजने की तैयारी चल रही थी।गुरुवार की सुबह परिवार के पास देवेंद्र पर तेजाब फेंकने की जानकारी दोस्तों ने फोन पर दी तो मां और बहनों की हालत बिगड़ गई। देवेंद्र का शाम को करीब नौ बजे कासगंज में उसके घर पहुंचा। लाश को देख मां कुसुमा बेहोश हो गईं। वहीं पांचों बहनें लाश से लिपटकर रोने लगीं। उधर, जिस घर में देवेंद्र की बरात जानी थी। वहां के उसकी मौत की खबर पहुंचने से कोहराम मच गया।

शादीशुदा है अारोपित सोनम

देवेंद्र पर तेजाब फेंकने की आरोपित सोनम शादीशुदा और एक बच्चे की मां बताई गई है। पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में सामने आया है कि सोनम की शादी करीब दस साल पहले हुई थी। वह पति से आठ साल से अलग रह रही थी। उसके एक बेटा भी है। जो गांव में ही रहता है। सोनम खंदारी में अकेली रहती है। उसने अपने साथी कर्मचारियों को भी अपने शादीशुदा होने के बारे में नहीं बताया था।

सोनम ने देवेंद्र पर लगाया आरोप

देवेंद्र पर एसिड अटैक की आरोपित सोनम सिकंदरा हाईवे स्थित एक अस्पताल में भर्ती है। वह घटना के लिए देवेंद्र को ही जिम्मेदार ठहरा रही है।उसने स्टाफ के लोगों को बताया कि देवेंद्र उस पर शक करता था। इसे लेकर उससे मारपीट करता था। सोनम का आरोप है कि तेजाब देवेंद्र लेकर आया था। जो छीना झपटी में देवेंद्र पर गिर गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.