विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में तैनात सिपाही पर शारीरिक शोषण का आरोप, गाजियाबाद की युवती ने की शिकायत

By Ali Abbas Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 24 Nov 2026 12:06 PM (IST)

गाजियाबाद की एक युवती ने आगरा में तैनात एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है, जिसमें बताया गया है कि उनकी मुलाकात 2018 में कोचिंग के दौरान हुई थी।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. सिपाही ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकर गया।

  2. पीड़िता ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कर न्याय मांगा।

संवाद सूत्र, भदरौली (आगरा)। आठ साल पहले प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान कोचिंग में युवती की मित्रता युवक से हो गई। शादी का वादा करके युवती का शारीरिक शोषण किया। पुलिस में भर्ती होने के बाद सिपाही ने युवती से शादी का वादा करके अपने संबंध बनाए रखे। बाद में वह शादी से मुकर गया। गाजियाबाद निवासी युवती ने बसई अरेला थाने में तैनात एक सिपाही के विरुद्ध पुलिस आयुक्त के यहां शिकायत की है।

गाजियाबाद निवासी युवती ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है। जिसके मुताबिक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान उसकी मुलाकात वर्ष 2018 में कोचिंग में युवक से हुई थी। वह भी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए। इस दौरान युवक पुलिस में भर्ती हो गया। वर्तमान में वह बसई अरेला थाने में तैनात है।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपित परिवार वालों को शादी के लिए मनाने का आश्वासन देकर शारीरिक शोषण करता रहा। अब शादी करने से मना कर रहा है। युवती ने आरोपित पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।