Move to Jagran APP

यमुनापार क्षेत्र में लड़खड़ाई कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था

डलावघरों से ठीक तरीके से नहीं उठा कूड़ा लोगों को होना पड़ा परेशान नगर निगम के अफसर ठीक से नहीं कर रहे हैं मानीटरिग

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 08:40 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 08:40 PM (IST)
यमुनापार क्षेत्र में लड़खड़ाई कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था

आगरा, जागरण संवाददाता। यमुनापार सहित शहर के कई क्षेत्रों में शनिवार को डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था लड़खड़ा गई। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शिकायतों के बाद भी न तो कूड़े का उठान हुआ और न ही झाड़ू लगाई। नगर निगम प्रशासन द्वारा कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है। ठीक तरीके से मानीटरिग नहीं हो रही है।

loksabha election banner

सफाई व्यवस्था बदहाल होने पर शुक्रवार को नगर निगम का विशेष सदन बुलाया गया था। पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। निगम के अफसरों ने जल्द ही सफाई व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया था। विशेष रूप से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को ठीक तरीके से करने के लिए कहा था। शनिवार को सीता नगर, नुनिहाई, कछपुरा, रामबाग रोड, एत्माद्दौला, कालिदी विहार, टेढ़ी बगिया, मधुनगर, सेवला, आवास विकास कालोनी सेक्टर तीन, अशोक नगर, खेरिया मोड़ रोड के आसपास, आगरा कैंट रोड, दयालबाग की कालोनियां, मनोहरपुर, बोदला चौराहा के आसपास की कालोनियों में कूड़ा लेने के लिए कोई नहीं पहुंचा।

एक माह में निजी कंपनी को मिलेगी जिम्मेदारी : नगरायुक्त निखिल टीकाराम का कहना है कि एक माह में निजी कंपनी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू करेगी। हाल ही में इसके टेंडर निकाले गए थे। तीन कंपनियों ने भाग लिया है। तकनीकी बिड खुल चुकी है। फाइनेंशियल बिड खुलना बाकी रह गया है।

- अशोक नगर-गोकुलपुरा रोड के आसपास ठीक से कूड़े का उठान नहीं हुआ है। डलावघर में दिनभर कूड़ा पड़ा रहा। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

राजेश प्रजापति, पार्षद अशोक नगर

- शनिवार को कूड़ा कलेक्शन के लिए कोई भी सफाई कर्मचारी नहीं आया है। इसकी शिकायत नगर निगम के अफसरों से की गई है।

विशाल अग्रवाल, कालिदी विहार

- कूड़ा कलेक्शन ठीक से नहीं हो रहा है। कूड़ा फेंकने के लिए खुद ही जाना पड़ रहा है।

केएस सिंह, टेढ़ी बगिया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.