Move to Jagran APP

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों आज करेंगे ताज महल का दीदार

आज ताजमहल शाम चार बजे ही बंद हो जाएगा। मैक्रों के कार्यक्रम के चलते शाम को सैलानी ताज का दीदार नहीं कर सकेंगे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 11 Mar 2018 09:22 AM (IST)Updated: Sun, 11 Mar 2018 09:38 AM (IST)
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों आज करेंगे ताज महल का दीदार
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों आज करेंगे ताज महल का दीदार

आगरा (जेएनएन)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों आज ताजनगरी आगरा में विश्व की सबसे खूबसूरत इमारत में शुमार ताजमहल का दीदार करेंगे। उनका आज शाम को आगरा आने के कार्यक्रम है। कल फ्रांस के राष्ट्रपति का पीएम नरेंद्र मोदी के साथ वाराणसी दौरा है। इमैनुअल मैक्रों आगरा में करीब दो घंटा 10 मिनट तक रुकेंगे। एयरपोर्ट से ताजमहल तक कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगा।

loksabha election banner

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों की आगरा में अगवानी डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा करेंगे। वह कल रात को ही आगरा पहुंच गए थे। इमैनुअल मैक्रों आज ताजमहल का दीदार करेंगे। आज उनके कार्यक्रम के मद्देनजर जिला प्रशासन ने यहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। रविवार होने के कारण आज ताजमहल में काफी भीड़भाड़ भी रहेगी। फ्रांस के राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर आज पर्यटकों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ उनका प्रतिनिधिमंडल और सुरक्षाकर्मी भी साथ होंगे।

आज ताजमहल शाम चार बजे ही बंद हो जाएगा। मैक्रों के कार्यक्रम के चलते शाम को सैलानी ताज का दीदार नहीं कर सकेंगे। मैक्रों विशेष विमान से एयरफोर्स स्टेशन पर शाम को आएंगे। उनके दौरे के चलते भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने पर्यटकों के लिए शाम चार से 6:30 बजे तक ताजमहल बंद रखने का नोटिफिकेशन किया है। ताज के गेट बंद होने से एक घंटे पूर्व दोपहर तीन बजे ही पूर्वी व पश्चिमी गेट स्थित टिकट विंडो बंद हो जाएंगी।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति के दौरे के कारण एयरपोर्ट से ताजमहल तक के रास्ते पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। सुरक्षा एजेंसियों ने एएसआइ से ताज में राष्ट्रपति की विजिट के दौरान ड्यूटी पर रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची मांगी है। कम से कम स्टाफ रखा जाएगा।

चला विशेष सफाई अभियान

फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के दौरे के कारण कल ताजमहल में विशेष सफाई अभियान चला। रॉयल गेट को पाढ़ लगाकर साफ किया गया। मुख्य मकबरे, उद्यान आदि में सफाई की गई। आज भी मैक्रों के ताज महल में आने से पहले एक बार फिर सफाई की जाएगी।

राष्ट्रपति मैक्रों का कार्यक्रम

4:45 बजे- विशेष विमान से एयरफोर्स स्टेशन, आगरा पर आगमन व स्वागत।

4:50 बजे- शिल्पग्राम के लिए रवानगी।

5:05 बजे- शिल्पग्राम आगमन।

5:10 बजे: ताजमहल के लिए रवानगी।

5:15 बजे- ताजमहल में आगमन।

6:15 बजे- शिल्पग्राम के लिए रवानगी।

6:20 बजे- शिल्पग्राम आगमन।

6:30 बजे- एयरफोर्स स्टेशन, आगरा के लिए रवानगी।

6:45 बजे- एयरफोर्स स्टेशन, आगरा पर आगमन व विदाई कार्यक्रम।

6:55 बजे- विशेष विमान से दिल्ली रवानगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.