विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्वांटम तकनीक पर यूनेस्को का निःशुल्क ऑनलाइन कोर्स, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

Published: Tue, 20 Oct 2026 03:21 PM (IST)

यूनेस्को मास्टर डिग्री और पीएचडी शोधार्थियों के लिए क्वांटम तकनीक पर एक निःशुल्क ऑनलाइन कोर्स 'क्यूबिट्स' आयोजित कर रहा है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. यूनेस्को का निःशुल्क ऑनलाइन क्वांटम तकनीक कोर्स।

  2. मास्टर डिग्री, पीएचडी शोधार्थी कर सकते हैं आवेदन।

  3. आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित।

जागरण संवाददाता, आगरा। यूनेस्को मास्टर डिग्री के विद्यार्थियों, पीएचडी शोधार्थियों और शुरुआती करियर के पोस्टडॉक्टोरल शोधकर्ताओं के लिए क्वांटम तकनीक पर निश्शुल्क ऑनलाइन कोर्स आयोजित करेगा। ‘क्यूबिट्स: प्लेटफार्म्स एंड क्वांटम इकोसिस्टम्स’ नामक यह कोर्स 23 से 27 नवंबर तक जूम के माध्यम से होगा। इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर तय की गई है।

इस कोर्स में क्वांटम कंप्यूटिंग और क्वांटम सेंसिंग के बारे में बताया जाएगा। साथ ही इन तकनीकों के इस्तेमाल और इनके विकास में विश्वविद्यालयों, शोध संस्थानों तथा कंपनियों की भूमिका भी समझाई जाएगी। इससे विद्यार्थियों और शोधार्थियों को इस क्षेत्र में आगे पढ़ाई और शोध करने के अवसरों की जानकारी मिल सकेगी।

मास्टर डिग्री के विद्यार्थी और पीएचडी शोधार्थी ले सकेंगे हिस्सा 

इस कोर्स के लिए मास्टर डिग्री के विद्यार्थी, पीएचडी शोधार्थी और शुरुआती करियर के पोस्टडाक्टोरल शोधकर्ता आवेदन कर सकते हैं। भौतिकी, एप्लाइड फिजिक्स, क्वांटम इंजीनियरिंग, मटेरियल साइंस और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से जुड़े उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिल सकती है। आवेदकों को क्वांटम मैकेनिक्स या क्वांटम इन्फार्मेशन की बुनियादी जानकारी होनी चाहिए। चयन के दौरान इसका आकलन किया जाएगा।

23 से 27 नवंबर तक ऑनलाइन होंगी कक्षाएं

आवेदन में संस्थान की आधिकारिक ईमेल आईडी का इस्तेमाल करना होगा। सभी सत्रों में शामिल होने और चर्चाओं में सक्रिय भाग लेने वाले प्रतिभागियों को ईमेल के माध्यम से सहभागिता की पुष्टि और कोर्स पूरा करने का पत्र दिया जाएगा।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

इच्छुक उम्मीदवार यूनेस्को की वेबसाइट unesco.org के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए तीन जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे।अधिकतम दो पेज का सीवी पीडीएफ के रूप में देना होगा। शोध गाइड, विभागाध्यक्ष या संस्थान प्रमुख के हस्ताक्षर वाला पत्र संस्थान के आधिकारिक लेटरहेड पर होना चाहिए। साथ ही 300 शब्दों में बताना होगा कि उम्मीदवार इस कोर्स में क्यों शामिल होना चाहता है और इससे भविष्य के शोध में कैसे मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- जल्दी करें आवेदन, यूपी की ग्राम पंचायतों को शिक्षा सुधार के लिए मिलेगा 3 लाख का सीखो सिखाओ पुरस्कार