एयरलाइंस में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला दबोचा
न्यू आगरा के युवक ने नौकरी के लिए वेब साइट पर किया था आवेदन शातिर ने इंडिगो एयरलाइंस के लिए आनलाइन परीक्षा दिलाकर ठगी रकम
By Edited By: Published: Mon, 29 Apr 2019 07:30 AM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2019 07:30 AM (IST)
आगरा,जागरण संवाददाता। एयरलाइंस में नौकरी के नाम पर फर्जी तरीके से आनलाइन परीक्षा कराके ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित अकबर खान मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले का रहने वाला है। न्यू आगरा के सरलाबाग निवासी विनायक वशिष्ठ ने जॉब वेबसाइट पर बायोडाटा डाला था। कुछ सप्ताह बाद विनायक के पास फोन आया कि उसका आवेदन इंडिगो एयरलाइंस के लिए चयनित हुआ है। ऑनलाइन टेस्ट लिया जाएगा। इसके बाद शातिर ने उनसे परीक्षा शुल्क जमा कराने की कहा। बैंक खाता संख्या देते हुए उसमें आनलाइन रकम भेजने की कहा। परीक्षा कराने के बाद विनायक को उसमें पास होने का मैसेज किया। इसके बाद उससे विभिन्न शुल्क के नाम पर किस्तों में कई बार खाते में 24 हजार रुपये जमा करा लिए गए। विनायक ने नियुक्ति पत्र भेजने की कहा तो शातिर टालमटोल करने लगा। इससे विनायक को उस पर शक हो गया। रकम लौटाने की कहा तो आरोपित अकबर ने उसे आगरा आकर नियुक्ति पत्र देने की कहा। पीड़ित के रिपोर्ट दर्ज कराने पर रविवार को पुलिस ने उसे फर्जी नियुक्ति दस्तावेज बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर न्यू आगरा अजय कौशल ने बताया आरोपित अकबर निवासी वार्ड नंबर 11 अशोक नगर को मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है। गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार कराने पर दो लाख इनाम का किया था दावा धोखाधड़ी के शिकार विनायक ने पुलिस को बताया कि रकम लौटाने की कहने पर आरोपित अकबर धमकी देने पर उतर आया था। पुलिस से पकड़वाने पर दो लाख रुपये देने का चैलेंज किया था। रकम जमा होते ही दूसरे खातों में कर देते थे ट्रांसफर शातिर दिए गए खाते में रकम जमा होते ही उसे दूसरेखातों में ट्रांसफर कर देते थे। इससे कि उक्त खाता कोई सीज नहीं करा दे। एयरलाइंस में नौकरी दिलाने के नाम पर शातिर अब तक दर्जनों लोगों से ठगी कर चुका है। गिरोह के तार कई राज्यों से जुड़े बताए जा रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें