विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Paytm की केवाईसी का झांसा दे पार किए 60 हजार, Quick Support App से किया खेल Agra News

By Prateek GuptaEdited By:
Published: Sun, 15 Mar 2020 08:56 AM (IST)

एप डाउनलोड कराके मोबाइल की स्क्रीन की हैक फिर बैंक खातों से उड़ाई रकम। पीडि़त जूता व्यापारी ने सदर थाने और साइबर सेल में की शिकायत।

Paytm की केवाईसी का झांसा दे पार किए 60 हजार, Quick Support App से किया खेल Agra News
Paytm की केवाईसी का झांसा दे पार किए 60 हजार, Quick Support App से किया खेल Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। साइबर शातिरों ने जूता व्यापारी को निशाना बना लिया। पेटीएम की केवाईसी के नाम पर जाल में फंसाया। एप डाउनलोड कराने के बाद मोबाइल की स्क्रीन हैक कर ली। इसके बाद चार खातों से 60 हजार रुपये पार कर लिए। व्यापारी ने थाना सदर और साइबर सेल में मामले की शिकायत की है।

शमसाबाद रोड स्थित इंद्रा ज्योति नगर निवासी बृज मोहन गुप्ता की बिजलीघर, शिवाजी मार्केट में जूता की दुकान है। शुक्रवार को उनके मोबाइल पर एसएमएस आया। पेटीएम की केवाईसी न कराने पर उनका पेटीएम एकाउंट बंद होने की बात लिखी थी। इसके लिए 24 घंटे का समय दिया गया था। व्यापारी ने एसएमएस में दिए मोबाइल नंबर पर कॉल किया। इसके बाद वह शातिरों के जाल में फंस गए। शातिरों ने पहले व्यापारी से अपने मोबाइल पर क्विक सपोर्ट एप डाउनलोड करा दिया। इसके बाद शातिरों ने जैसा कहा, व्यापारी वैसा ही करते रहे। उनके चार खातों से कई बार में 60177 रुपये पार कर लिए। कुछ देर बाद बृजमोहन के मोबाइल पर उनके खातों से रकम पार होने के एसएमएस आए तो उनके होश उड़ गए। जिन खातों से रकम पार हुई वे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और विजया बैंक के हैं। व्यापारी ने बैंक में भी इसकी शिकायत की है।

ऐसे बनाते हैं शिकार

साइबर शातिर ठगी को नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं। इस समय ये पेटीएम खाते की केवाईसी के नाम पर जाल में फंसा रहे हैं। पहले एसएमएस करते हैं। इसमें लिखा होता है कि आपकी पेटीएम केवाईसी आज ही एक्सपायर हो रही है। 24 घंटे में दिए गए कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके अपडेट करा दें, नहीं तो आपका पेटीएम खाता ब्लॉक कर दिया जाएगा। कॉल करने पर ट्रूकॉलर पर भी पेटीएम कस्टमर केयर नंबर लिखा आएगा। यह नंबर साइबर शातिरों का होता है। शातिर रिमोटली एक्सिस एप डाउनलोड कराके मोबाइल की स्क्रीन हैक कर लेते हैं। इसके बाद आप जो भी करते हैं शातिर देख रहे होते हैं। एक बार एक रुपये या दस रुपये का ट्रांजेक्शन कराने के बाद वे पासवर्ड ओटीपी देख लेते हैं। फिर आपके खातों से रकम पार कर लेते हैं।

सावधानी ही बचाव

- किसी भी बैंक खाते की केवाईसी फोन पर नहीं होती। किसी अंजान नंबर से आए कॉल पर भरोसा न करें।

- क्विक सपोट, एनी डेस्क व अन्य रिमोटली एक्सिस एप को डाउनलोड न करें।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।