विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा जिले में बनने जा रही हैं चार नई सड़कें, पांच करोड़ की लागत से होगा ये काम; कई गांवों को होगा लाभ

By Ali Abbas Edited By: Prateek Gupta
Published: Sat, 28 Feb 2026 01:47 PM (IST)

आगरा जिले में पांच करोड़ रुपये की लागत से चार नई ग्रामीण सड़कों का निर्माण होगा। ग्रामीणों की लंबे समय ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, आगरा। पांच करोड़ की लागत से ग्रामीण क्षेत्र की चार सड़कों का निर्माण किया जाएगा। ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी।

महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मौर्य ने ग्रामीणों की मांग काे मुख्यमंत्री से अवगत कराया था। उनके प्रयासों से शासन ने चारों सड़कों के लिए पांच करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत करते हुए पहली किस्त जारी कर दी है।

बरौली गूजर से ठार पारौली ठार किशनलाल एवं ठार गंगाराम तक 2.70 किमी लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। जिस पर 2.70 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

वहीं, बमरौली कटारा से सोनागढ़ी मार्ग पर 1.44 करोड़ और इस्लामपुर से नगला ब्रह्म होते हुए विजय मल्हैला तक 1.07 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कराया जाएगा। यह दोनों सड़क 1.70 किमी लंबी है।

चौथी सड़क गढ़ी ठाकुर दास रोड से सेंट पीटर्स यूनिट दो तक 1.20 किमी लंबी सड़क का निर्माण 85 लाख रुपये से होगा।