Move to Jagran APP

मैनपुरी के पूर्व सपा सांसद ने लगाया भाजपा पर साजिश रचने का आरोप

तेज प्रताप यादव ने कहा जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में भी भाजपाइयों ने साजिश के तहत चुनाव लड़ा है। प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से कई जगहों पर जीत दर्ज की है। अगर निष्पक्ष चुनाव कराया जाए तो सपा पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 29 Jun 2021 05:37 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jun 2021 05:37 PM (IST)
मैनपुरी के पूर्व सपा सांसद ने लगाया भाजपा पर साजिश रचने का आरोप
मैनपुरी में सपा के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया भाजपा पर।

आगरा, जेएनएन। जिला पंचायत चुनाव को लेकर इस बार भाजपा और सपा में आपस में ठन गई है। मैनपुरी के पूर्व सांसद ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए प्रशासन की मदद से सीटों पर कब्जा करने का आरोप भाजपाइयों पर लगाया है। आरोप है कि झूठे मुकदमे लगाकर उनके पदाधिकारियों पर बेवजह का दबाव बनाने का प्रशासन प्रयास कर रहा है।

loksabha election banner

आवास विकास कालोनी स्थित पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव का जन्मदिन पदाधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों ने केक काटकर मनाया। जन्मदिन मनाने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा साजिश रचने पर उतारू हो चुकी है। हमारे जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों पर जिला प्रशासन व पुलिस की मदद से झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। सत्ता की हनक दिखाकर अधिकारियों पर दबाव डालकर सपा नेताओं और पदाधिकारियों के खिलाफ फाइलें खुलवाई जा रही हैं। हमारे लोगों पर दबाव डाला जा रहा है। उन्हें डराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की शिकायत चुनाव आयोग से भी की जा चुकी है। जिस दिन से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख आई है, उस दिन से हमारे जिला पंचायत सदस्यों को परेशान और प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है। जान-बूझकर घरों और मकानों की पैमाइश कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि निष्पक्ष चुनाव कराया जाता है तो परिणाम सपा के पक्ष में ही आएंगे। इस मौके पर सदर विधायक राजू यादव, विधायक किशनी बृजेेेश कठेरिया, जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, नृप चौधरी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.