विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब पूर्व मंत्री के बेटे ने जमा नहीं किया बिजली का बिल, नहीं चली दबंगई... सिर्फ ये काम करने पर वापस मिली सप्लाई

Published: Fri, 19 Apr 2024 03:55 PM (IST)

Agra News पूर्व मंत्री चौ. उदयभान सिंह के पुत्र राजीव पाल सिंह ने पश्चिमपुरी में अपार्टमेंट बनवाया था। इसमें कामन ...और पढ़ें

जब पूर्व मंत्री के बेटे ने जमा नहीं किया बिजली का बिल, सिर्फ ये काम करने पर वापस मिली सप्लाई
जब पूर्व मंत्री के बेटे ने जमा नहीं किया बिजली का बिल, सिर्फ ये काम करने पर वापस मिली सप्लाई

जागरण संवाददाता, आगरा। पूर्व मंत्री चौ. उदयभान सिंह के परिवार का विवादों से पुराना नाता रहा है। पूर्व मंत्री के पुत्र के अपार्टमेंट का बिजली बिल न जमा होने पर टोरेंट ने बिजली काट दी थी। यहां रहने वाले 18 परिवारों ने अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। आंशिक भुगतान करने के बाद ही कनेक्शन जुड़ सके। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।

पूर्व मंत्री चौ. उदयभान सिंह के पुत्र राजीव पाल सिंह ने पश्चिमपुरी में अपार्टमेंट बनवाया था। इसमें कामन कनैक्शन राजीव पाल सिंह के नाम से था। इस पर 8.60 लाख रुपये बकाया थे। बकाया जमा न करने पर टोरेंट ने बिजली का कनेक्शन काट दिया। इसमें रहने वाले 18 परिवारों के सामने संकट की स्थिति हो गई। उन्होंने अधिकारियों से मामले की शिकायत की। इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ। बाद में सभी ने मिलकर आंशिक भुगतान किया। इसके बाद कनेक्शन जोड़ा गया।

पूर्व मंत्री पुत्र के बेटे की दबंगई पर हुई थी हड़ताल

पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के परिवार की दबंगई का यह पहला मामला नहीं है। फरवरी 2018 में उनके पुत्र देवेंद्र सिंह ने होर्डिंग उतारने को लेकर नगर निगम के अवर अभियंता अमित सोनार की पिटाई कर दी थी। नाराज नगर निगम के कर्मचारियों ने पश्चिमपुरी स्थित उनकी दुकान शांति स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट के सामने कूड़ा फेंक दिया था। तीन दिन तक सफाई व्यवस्था ठप रखी थी। वह देवेंद्र सिंह की गिरफ्तारी पर अड़े थे। पूर्व मंत्री द्वारा घटना को लेकर खेद जताने पर हड़ताल खत्म हुई थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।