विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra News: फिर मुसीबत में 'रिवाल्वर रानी', यूपी पुलिस की नौकरी से दिया था प्रियंका मिश्रा ने इस्तीफा, अब पति और ससुराली बने वजह

Published: Wed, 31 Jan 2024 07:14 AM (IST)Updated: Wed, 31 Jan 2024 07:30 AM (IST)

Agra News In Hindi कानपुर की प्रियंका मिश्रा 2020 में यूपी पुलिस में आरक्षी के पद पर तैनात हुई थी। ...और पढ़ें

Agra News: सरकारी रिवाल्वर संग वीडियो बनाने वाली प्रियंका परेशानी में
Agra News: सरकारी रिवाल्वर संग वीडियो बनाने वाली प्रियंका परेशानी में

HighLights

  1. पुलिस में 2020 में भर्ती हुई थीं प्रियंका मिश्रा
  2. आगरा के एमएम गेट थाने में मिली थी तैनाती

जागरण संवाददाता,आगरा। पूर्व में सरकारी रिवाल्वर के साथ वीडियो प्रसारित कर चर्चा में आई पूर्व पुलिसकर्मी प्रियंका मिश्रा फिर मुसीबत में हैं। उन्होंने इंटरनेट पर वीडियो प्रसारित कर पति और ससुरालीजन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व पुलिसकर्मी प्रियंका मिश्रा ने इंटरनेट पर पांच वीडियो प्रसारित किए हैं।

आरोप लगाया है कि शादी के बाद पति प्रताड़ित कर रहा है। कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं। शिकायत पर सास-ससुर उसके पुलिस की नौकरी करने के कारण तेज तर्रार होने का उलाहना देते हैं। वो मायके में रहकर पढ़ रही है। उन्होंने वीडियो के साथ इंटरनेट पर भेजे संदेशों के स्क्रीन शाट भी प्रस्तुत किए हैं। इस संबंध में प्रियंका से बातचीत का प्रयास किया गया पर उनका नंबर बंद मिला।

ये भी पढ़ेंः Big Project: योगी सरकार करने जा रही अयोध्या से मिलता-जुलता काम, यूपी में एंट्री करने पर… रामराज्य का अनुभव

कानपुर की रहने वाली हैं प्रियंका मिश्रा

कानपुर की रहने वाली प्रियंका मिश्रा 2020 में पुलिस में भर्ती हुई थी। 2021 में एमएम गेट थाने में तैनाती हुई थी। रिवाल्वर के साथ वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित होने पर चर्चा में आ गई थीं। तत्कालीन एसएसपी ने लाइन हाजिर किया था। आहत होकर नौकरी से त्यागपत्र दे दिया था। बीते वर्ष उन्होंने आर्थिक स्थिति का हवाला देकर नौकरी वापस मांगी थी। जांच कर रहे अधिकारी के बाबू ने तथ्य छिपा कर नौकरी बहाल करा दिया था। चर्चा होते ही पुलिस आयुक्त प्रीतिंदर सिंह ने नौकरी खत्म करते हुए बाबू को निलंबित किया था।