Move to Jagran APP

MLC Election: ताजनगरी में आज नब्ज टटोलने आएंगे पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा

MLC Election अभिषेक मिश्रा व लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे ताजनगरी में आएंगे। इस दौरान वह स्नातक चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी असीम यादव के लिए न सिर्फ विभिन्न स्थानों पर बैठकें करेंगे बल्कि उनके लिए वोट भी मांगेंगे।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 08:31 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 08:31 AM (IST)
MLC Election: ताजनगरी में आज नब्ज टटोलने आएंगे पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा व लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे ताजनगरी में आएंगे

आगरा, जागरण संवाददाता। सभी पार्टियां अब वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां जुट गई है। समाजवादी पार्टी भी इसमें पीछे नहीं है। पूर्व कैबनिट मंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक मिश्रा एमएलसाी चुनाव के साथ ही वर्ष 2022 की तैयारियों के लिए 27 नवंबर को आ रहे हैं। इस दौरान व न सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे बल्कि आम जनता से भी फीडबैक लेंगे।

loksabha election banner

सपा जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल के अनुसार, अभिषेक मिश्रा व लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे ताजनगरी में आएंगे। इस दौरान वह स्नातक चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी असीम यादव के लिए न सिर्फ विभिन्न स्थानों पर बैठकें करेंगे बल्कि उनके लिए वोट भी मांगेंगे। शहर के प्रबुद्धजनों के साथ बैठक करेंगे। उन्हें पार्टी की नीतियों और कार्यशैली के बारे में बताएंगे। इसके बाद पार्टी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकत करेंगे। वह उनसे शहर की समस्याओं और वर्तमान सरकार के संबंध में फीडबैक लेंगे। इसके साथ ही सपा सरकार में कराए गए कार्यों की भी जानकारी लेंगे। दरअसल, सपा भी वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए ब्राह्मण चेहरों को ही अागे कर रही है। अभिषेक मिश्रा व प्रदीप तिवरी पिछले महीने ही आगरा आए थे। तब भी उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ न सिर्फ मोर्चा खोला था बल्कि वर्ष 2022 में सपा की सरकार बनने के बाद रेणुका धाम के जीर्णोद्धार का भी आश्वासन दिया था। वह एक बार फिर से शहर की जनता की नब्ज टटोलने आ रहे हैं 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.