राजस्थान की गोशाला में करोड़ों का चारा घोटाला
जागरण संवाददाता, आगरा: राजस्थान के सिरोही जिले की एक गोशाला में करोड़ों का चारा घोट
जागरण संवाददाता, आगरा: राजस्थान के सिरोही जिले की एक गोशाला में करोड़ों का चारा घोटाला सामने आया है। संजय प्लेस स्थित एक कंपनी ने गोशाला को सवा तीन करोड़ रुपये का चारा दिलाया, जिसमें गड़बड़ी कर दी। अब गोशाला के 13 पदाधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कंपनी ने हरीपर्वत थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
संजय प्लेस में पृथ्वीमेडा गो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड गाय के दूध और गोबर के उत्पाद बनाती है। मैनेजर जितेंद्र वर्मा के मुताबिक वर्ष 2015 में कंपनी से सिरोही जिले में नंदगांव स्थित श्री गोपाल गोवर्धन गोशाला के पदाधिकारियों ने संपर्क किया। उन्होंने वर्ष 2016 में वहां होने वाले अखिल भारतीय गो महोत्सव के बारे में जानकारी दी। उनको बताया कि महोत्सव में चार से पांच लाख लोग एकत्रित होंगे। पदाधिकारियों ने गायों के लिए भारी मात्रा में चारे की जरूरत बताते हुए मदद मांगी। कंपनी को गो महोत्सव के बाद रकम लौटाने का आश्वासन दिया।
मैनेजर के मुताबिक गोशाला के पदाधिकारियों के कहने पर कंपनी ने दिसंबर 2015 में बैंक से चार करोड़ की लिमिट करा ली। गोशाला को बैंक से 3.27 करोड़ रुपये की चारा खरीद रुपये दिला दिए। बैंक ने कुछ समय बाद मौके पर जाकर निरीक्षण किया, तो स्टॉक से चारा गायब था। पदाधिकारियों ने चारा गायब कर दिया। रकम लौटाने की कहने पर धमकी दी। इंस्पेक्टर जयकरन सिंह ने बताया गोशाला के पदाधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
यह हैं चारा घोटाला के 13 आरोपी :गोशाला के पदाधिकारी और कर्मचारियों में दत्त शरणानंद मुख्य संरक्षक, सुमन सुलभ, हीर सिंह, केशाराम, चंदन सिंह, भूर सिंह, प्रवीन कुमार, पूनम राजपुरोहित, गोविंद बल्लभ, मेघराज, बंशीदास, धुड़ाराम और ¨हदू सिंह।
कंपनी के माध्यम से हुआ था परिचय: संजय प्लेस में पृथ्वीमेडा गो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों का गोशाला के अधिकारियों से संपर्क सिरोही की एक अन्य कंपनी के अधिकारियों के माध्यम से हुआ था। बाद में सीधे संपर्क बन गए थे।