विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नमस्‍कार कैदी भाइयों और बहनों, आप सुन रहे हैं Jail FM, पढ़ें क्‍या है ये नई शुरुआत Agra News

By Tanu GuptaEdited By:
Published: Wed, 31 Jul 2019 03:42 PM (IST)

तिनका तिनका संस्‍था की परिकल्‍पना से जेल सुधार कार्यक्रम के तहत शुरु हुआ आगरा की जिला जेल में रेडियो एफएम।

नमस्‍कार कैदी भाइयों और बहनों, आप सुन रहे हैं Jail FM, पढ़ें क्‍या है ये नई शुरुआत Agra News
नमस्‍कार कैदी भाइयों और बहनों, आप सुन रहे हैं Jail FM, पढ़ें क्‍या है ये नई शुरुआत Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। सन 1741 में मुगलों के ज़माने की आगरा जिला जेल बुधवार को एक नई शुरुआत की गवाह बनी। जेल में एफएम रेडियो बजा। रेडियो जॉकी कोई और नही एक महिला और पुरुष कैदी थे। इसका नाम जिला कारागार रेडियो आगरा रखा गया है।

जिला जेल में एफएम रेडियो स्टेशन का उदघाटन एसएसपी बबलू कुमार और तिनका तिनका संस्‍था की संस्‍थापिका वर्तिका नंदा ने किया। उन्होंने इसे जेल में कैदियों के लिए सकारात्मक शुरुआत बताया। फिलहाल दो रेडियो जॉकी इसमे काम करेंगे। महिला कैदी आइआइएम बेंगलुरु से स्नातक है। जबकि दूसरा पुरुष कैदी एमए है। ये रेडियो कैदियों की प्रतिभा को निखारने का काम करेगा। रेडियो जॉकी कैदियों के मनपसंद गानों को सुनाने के साथ ही उस गाने का इतिहास भी बताएगा। साथ ही समाचार समेत अन्य ज्ञानवर्धक जानकारी भी देगा। जेल में रेडियो दोपहर 3 से 4 बजे एक घंटे का कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा। 

दरअसल, तिनका-तिनका संस्था के तहत जेलों में सजा काट रहे कैदियों को सुधारने के लिए कार्यक्रम चलाया जा रहा है। संस्था की वर्तिका नंदा ने जेल में रेडियो की संकल्पना की है। जिला जेल के मुख्य द्वार पर बने कमरे में रेडियो का स्टूडियो तैयार किया गया है। जेल रेडियो टीम का गठन किया गया है। टीम में 10 से ज्यादा कैदी हैं। इसके लिए इन बंदियों को बाकायदा प्रशिक्षण दिया गया है। वर्तिका नंदा के अनुसार जेल में एक नए बदलाव को लाते हुए बंदियों में आत्मविश्वास और शिक्षा की अलख को जगाना है। रेडियो के लिए अपनी स्क्रिप्ट भी बंदी तैयार कर रहे हैं। 

बता दें कि इससे पूर्व आगरा मंडल की मैनपुरी जिला जेल में भी रेडियो एफएम की शुरुआत हो चुकी है। प्रदेश की कई जेलों में की गई इस पहल की सफलता के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍नाथ ने प्रदेशभर की जिला जेलों में एफएम रेडियो स्‍थापित करने के आदेश दिए हैं। 

 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।